करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम (Kareena Kapoor Khan Instagram) पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों ही फोटोज में सैफ अली खान पेट के बल लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं और तैमूर उनकी पीठ पर चढ़कर लेटे हैं। एक तस्वीर में तैमूर सैफ की पीठ पर आराम से सोने की (Taimur Sleeps on Saif Back) कोशिश कर रहे हैं तो दूसरी में वो पूरे मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। करीना ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- सैफ ने कहा कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा..(I always got your back) टिम ने इसे सीरियसली ले लिया। तैमूर की इन तस्वीरों को बेहद पसंद किया जा रहा है। अब तक इसे 5 लाख से ज्यादा के लाइक्स मिल चुके हैं।
इससे पहले करीना ने भांजी इनाया की फोटो शेयर की थी जिसमें पूरे परिवार का चार्ट बना हुआ था। पोस्ट में फैमिली का एक ट्री दिखाया गया था जिसे इनाया (Inaya Khemmu) ने ही बनाया था। वहीं करीना तैमूर की भी कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उन्होंने तैमूर की वीडियो कॉल से एक फोटो (Taimur Video call photo) शेयर की थी जिसमें वो बेहद क्यूट लग रहे थे। इसके अलावा तैमूर और सैफ ने मिलकर एक चादर पर हाथ से पेंट किया था। जिसे भी करीना ने शेयर किया था।