इस मौके की कुछ और तस्वीरें करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। एक फोटो में वो खुद तैमूर के साथ है तो दूसरे फोटो में तैमूर, करिश्मा के बच्चों के साथ खेलते हुए नजर आ रहें है। बता दें कि करिश्मा कपूर लगातार अपने इंस्टग्राम अकाउंट से पटौदी हाउस की फोटो शेयर कर रही हेैं। ये सभी फोटोज देखते ही देखते मीडिया में वायरल भी हो गई हैं।
तैमूर एक ऐसे स्टार किड है जो अपने जन्म के समय से ही सुर्खियों में रहने लगे हैं। जन्म के बाद जब करीना और सैफ ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा था तो कुछ लोगों ने ये कह के विरोध भी किया था कि तैमूर तो एक विदेशी आक्रमणकारी का नाम है तो आखिर सैफ और करीना अपने बच्चे का नाम तैमूर क्यों रख रहें हैं लेकिन जैसे ही मीडिया में तैमूर की पहली फोटो आई तो तैमूर की क्यूटनस इन सभी विवादों पर भारी पड़ गई।
सैफ और करीना के बेटे की हर फोटो मीडिया में आने के कुछ समय बाद ही छा जाती है। अब सब को बेसब्री से इंतजार है बर्थडे सेलेब्रेशन के रात की फोटोज का जब पटौदी हाउस में जश्न अपने चरम पर होगा।