शाहरुख खान की जवान के साथ इस फिल्म को लेकर भी लोगों में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। अब देखना होगा कि द नन की वजह से जवान की कमाई पर असर पड़ेगा या जवान के आगे द नन फिसड्डी साबित होगी।
फिल्म द नन सच्ची कहानी पर आधारित नहीं है। यह एक काल्पनिक कहानी है। यह एक रोमन कैथोलिक पादरी और नौसिखिया नन की कहानी है, जो साल 1952 के रोमानिया में एक अपवित्र रहस्य को उजागर करते हैं। फिल्म में बेहतरीन लोकेशन, कुछ दिलचस्प विचार, अच्छा मनोरंजन का माहौल है।
वहीं शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर एक अलग माहौल बना हुआ है। जवान में शाहरुख खान के फैंस को कई रुप दिखने वाले हैं। शाहरुख खान 7 अलग अवतार में नजर आएंगे। हर लुक पहले से अलग है। इसी वजह से फिल्म को लेकर क्रेज बहुत ज्यादा है।