8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

The Nun 2 में भूत का असली चेहरा देखकर कांप जाएगी रूह, रात तो क्या दिन में भी नहीं आएगी नींद!

The Nun 2: एक बार फिर नींद उड़ाने आ रही है द नन की 'चुड़ैल', हॉरर फिल्मों के शौकीन को सालों से चुड़ैल बनकर डराती है ये अभिनेत्री, जानिए कौन है ये?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 6 Sep 2023, 4:32 PM IST

The Nun 2 actress bonnie aarons face look is very scary

कमजोर दिल वाले ना देखें 'नन' का असली चेहरा!

The Nun 2: बहुत हुत दिनों बाद कोई ऐसी हॉरर फिल्म आ रही है जिसे देखने के बाद आपकी रूह काप जाएगी। द कॉनजयूरिंग फ्रेंचाईजी की दुनिया मे एक और खतरनाक हॉरर फिल्म का नाम जुड़ने जा रहा है, जिसका नाम है The Nun 2 जिसे माईकल चाब्स ने निर्देशित किया है, जिसको इयान गोल्डबर्ग और रिचर्ड निंग ने लिखा है जो बहुत ही अच्छे डायरेक्टर और लेखक के रूप में प्रसिद्ध हैं।

कौन है फिल्म में शैतान बनने वाली एक्ट्रेस?
ऐसे हम आपको मिलवाते हैं 'द नन' में शैतान बनने वाली एक्ट्रेस से, जिनके लुक को देखकर लोगों की चीख निकल जाती है। इस एक्ट्रेस का नाम बोनी आरोन्स (Bonnie Aarons) है। बोनी आरोन्स फेमस हॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। ये अब तक कई हॉरर फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जैसे एनाबेल, कॉन्ज्यूरिंग, आई लिव अलोन में...








एक्ट्रेस क्यों ज्यादातर हॉरर फिल्मों में आती हैं नजर?

एक्ट्रेस के लिए द नन इनकी सबसे हिट फिल्मों में से एक है। लोग इन्हें इनके असली नाम से कम और द नन के नाम से ज्यादा जानते हैं। एक्ट्रेस बोनी आरोन्स इसलिए ज्यादातर हॉरर फिल्मों में ही नजर आती हैं, क्योंकि एक्ट्रेस के फीचर्स थोड़े अलग हैं और हॉरर रोल के लिए फिट बैठते हैं।

एक्ट्रेस की नाक जिसकी वजह से उन्हें काफी क्रिटिसाइज किया जाता था,लेकिन अब इन्हीं फीचर्स की वजह से एक्ट्रेस लोगों के दिलों में दहशत पैदा करती हैं। फिल्म ‘द नन 2’ 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म मे भयानक डर और दिलचस्प शक्तियों और रहस्यों का जिक्र किया गया है।



यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के इतिहास में पहली बार 100 करोड़ से होगी ओपनिंग, सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है जवान

फिल्म द नन 2 सच्ची कहानी पर आधारित नहीं है। यह एक काल्पनिक कहानी है। यह एक रोमन कैथोलिक पादरी और नौसिखिया नन की कहानी है, जो साल 1952 के रोमानिया में एक अपवित्र रहस्य को उजागर करते हैं। फिल्म में बेहतरीन लोकेशन, कुछ दिलचस्प विचार, अच्छा मनोरंजन का माहौल है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत ही शानदार है, जिसे सुनकर आप डर जाएंगे।