Matthew Perry Documentary: फ्रेंड्स’ में चैंडलर बिंग के किरदार से दुनियाभर में लोकप्रिय हुए अभिनेता मैथ्यू पेरी की मौत के करीब तीन साल बाद भी उनसे जुड़े कई सवाल चर्चा में हैं। नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘द वन अबाउट मैथ्यू पेरी’ में उनके परिवार, दोस्तों और करीबी सहयोगियों ने अभिनेता की जिंदगी, नशे की लत और उनकी मौत से जुड़े हालात पर बात की है। सीरीज के तीसरे एपिसोड में मैथ्यू की बहन मिया पेरी बोविक ने उनके निधन के बाद महसूस हुए विश्वासघात के बारे में खुलकर बताया।