28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Peter Cullen Dies: ‘Transformers’ में Optimus Prime की आवाज बने पीटर कलन का 85 साल की उम्र में निधन

Peter Cullen Dies At 85: 'ट्रांसफॉर्मर्स' में ऑप्टिमस प्राइम की मशहूर आवाज देने वाले दिग्गज वॉइस एक्टर पीटर कलन का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने पुष्टि की है कि कलन का निधन परिवार और चाहने वालों के बीच हुआ। उनकी मौत की वजह का खुलासा नहीं किया गया है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Aug 28, 2026

Peter Cullen Dies

Peter Cullen की फोटो। (फोटो सोर्स: instagram- itspetercullen)

Peter Cullen Dies: हॉलीवुड के दिग्गज वॉइस एक्टर पीटर कलन का लॉस एंजिल्स स्थित उनके घर पर 85 साल की उम्र में निधन हो गया। वो 'ट्रांसफॉर्मर्स' फ्रेंचाइजी में Optimus Prime को आवाज देने के लिए जाने जाते थे, उनके परिवार ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि लॉस एंजिल्स में अपने चाहने वालों के बीच उनका निधन हुआ।

परिवार ने की निधन की पुष्टि

एक्टर की मौत की पुष्टि उनके एजेंट केविन मोटली ने 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' से की। लॉस एंजिल्स में उनके घर पर उनका निधन हुआ। एक बयान में उनके परिवार ने कहा, "पीटर कलन का निधन शांति से हुआ, उस समय उनके साथ उनका पूरा परिवार था - और वे दुनिया भर में अपने कई दोस्तों और अनगिनत फैंस के दिलों में बसे हुए हैं। पीटर के परिवार ने प्रशंसकों से अपील की कि वे दया, ईमानदारी और वफादारी के साथ लोगों की मदद करें और उनकी विरासत को याद रखें। उन्होंने कहा, "नरम दिल बने रहने के लिए मजबूत बनें।" हालांकि, मौत की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

छह दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा करियर

पीटर कलन एक कनाडाई वॉइस एक्टर थे जिनका करियर छह दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा। 1984 में ओरिजिनल 'ट्रांसफॉर्मर्स' एनिमेटेड सीरीज में ऑटोबॉट्स के लीडर ऑप्टिमस प्राइम को आवाज देने के बाद वे पॉप-कल्चर आइकन बन गए। उन्होंने माइकल बे की 'ट्रांसफॉर्मर्स' फिल्मों के साथ-साथ फ्रेंचाइजी के एनिमेटेड, लाइव-एक्शन और वीडियो-गेम प्रोजेक्ट्स में भी इस किरदार को आवाज दी। वो 'विनी द पूह' में ईयोर (Eeyore) की आवाज के तौर पर भी पॉपुलर थे। उन्होंने 'नाइट राइडर' में KARR, 1976 की फिल्म में किंग कांग और 1987 की फिल्म 'प्रिडेटर' में प्रीडेटर के लिए खास तरह के वोकल इफेक्ट्स भी दिए थे।

पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते थे पीटर

पीटर कलन अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी ब्रांडी कलन और चार बच्चे- एंगस, क्लेयर, पिलर और क्ले- हैं। उनके तीन पोते-पोतियां भी हैं। हालांकि, उनकी शादी और परिवार से जुड़ी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है।

कलन अपने भाई-बहनों के भी काफी करीब थे। उनके भाई लैरी कलन पूर्व अमेरिकी मरीन थे। ऑप्टिमस प्राइम की आवाज को खास बनाने में लैरी की भी भूमिका रही। इस किरदार की आवाज तैयार करते समय पीटर ने अपने भाई लैरी से प्रेरणा ली थी।