17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hayden Panettiere Death: 36 साल की अभिनेत्री हेडन पेनटियर का निधन, बर्थडे से 6 दिन पहले कहा दुनिया को अलविदा

Hayden Panettiere Passed Away: हिट टीवी सीरीज 'हीरोज' और फिल्म 'स्क्रीम 4' एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
Heroes actress Hayden Panettiere death at 36 reason not clear

मशहूर अमरीकी अभिनेत्री हेडन पैनेटीयर का निधन (Photo Source- Instagram/haydenpanettire)

Hayden Panettiere Death: हॉलीवुड इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर आई है। टीवी शो 'हीरोज' और 'नैशविले' में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली मशहूर अमरीकी अभिनेत्री हेडन पैनेटीयर (Hayden Panettiere) का निधन हो गया है। उन्होंने महज 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 

अभिनेत्री हेडन पैनेटीयर के करीबी ने दी निधन की जानकारी

अभिनेत्री हेडन पैनेटीयर के करीबी सूत्र ने ABC न्यूज को एक आधिकारिक बयान दिया है जिसमें उन्होंने इस दुखद खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "हमें यह बताते हुए गहरा दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी हेडन का दुखद निधन हो गया है। वह एक अद्भुत रोशनी और कुदरत की एक शक्ति थीं, जिन्होंने उन सभी लोगों के जीवन में खुशियां भरी जो उन्हें निजी तौर पर जानते थे या जिन्होंने उन्हें ऑनस्क्रीन देखा था।" 

फिलहाल उनके निधन की सटीक वजह सामने नहीं आई है। TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने रविवार को उनके घर से आई एक कॉल के बाद कार्रवाई की और जांच शुरू कर दी है। लेकिन, पुलिस का कहना है कि मामला अभी 'खुली जांच' (Open Investigation) के तहत है, इसलिए पूरी जानकारी जल्द दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से पीठ दर्द की समस्या से भी परेशान चल रही थीं। वहीं, एक्ट्रेस 21 अगस्त को अपना 37वां जन्मदिन मनाने वाली थीं, लेकिन उससे 6 दिन पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

हेडन पैनेटीयर का करियर

पैनेटीयर ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट  के तौर पर की थी। उन्होंने टेलीविजन और फिल्मों में अपना बड़ा करियर बनाया। उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान 2006 से 2010 तक प्रसारित हिट साइंस-फिक्शन सीरीज 'हीरोज' (Heroes) में 'क्लेयर बेनेट' के किरदार से मिली। बाद में उन्हें म्यूजिकल ड्रामा 'नैशविले' में कंट्री सिंगर जूलियट बार्न्स के रोल के लिए बहुत पहचान मिली।

फिल्मी पर्दे पर उन्होंने 'रिमेम्बर द टाइटन्स', 'रेजिंग हेलेन', 'आइस प्रिंसेस' और हॉरर फ्रैंचाइजी 'स्क्रीम 4' (Scream 4) जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया। उन्होंने मशहूर वीडियो गेम 'किंगडम हार्ट्स' और 'अनटिल डॉन' में भी अपनी आवाज दी थी।

हेडन पैनेटीयर ने अपनी किताब में किए थे कई खुलासे

हाल ही में हेडन ने अपनी संस्मरण किताब 'दिस इज मी: ए रेकनिंग' (This Is Me: A Reckoning) रिलीज की थी। इसमें उन्होंने कम उम्र में मिली शोहरत, नशे की लत और डिलीवरी के बाद होने वाले डिप्रेशन के अपने कड़वे अनुभवों के बारे में बताया था।

किताब में उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि शुरुआत में एक ऑस्कर विजेता जाने-माने अभिनेता ने एक प्राइवेट पार्टी के दौरान उनके सामने खुद को एक्सपोज कर यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी, जिससे वह डरकर वहां से भाग निकली थीं। अब हेडन के यूं अचानक चले जाने से मनोरंजन जगत ने एक बेहद प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है।