13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन थे अभिनेता आरजे मिट्टे? जिनकी 34 की उम्र में हुई मौत, बचपन से इस गंभीर बीमारी से थे पीड़ित

RJ Mitte Death: अभिनेता और 'ब्रेकिंग बैड' फेम आरजे मिट्टे का 34 साल की उम्र में निधन हो गया है। बचपन से सेरेब्रल पाल्सी बीमारी से पीड़ित होने के बाद भी उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई और हमेशा दिव्यांगों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई।
2 min read
Google source verification
Who is RJ Mitte actor passed away at 34 death reason reveals career diseases Cerebral Palsy

Who is RJ Mitte: हॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से बेहद चौंकाने वाली खबर आई है। फेमस अमेरिकी अभिनेता और दिव्यांगों के अधिकारों के लिए खुलकर आवाज उठाने वाले रॉय फ्रैंक आरजे मिट्टे (RJ Mitte) का निधन हो गया है। उन्होंने 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्हें 12 अक्टूबर को टेक्सास में मृत घोषित किया गया जैसे ही ये खबर आई सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। उनके फैंस और उनके परिवार के बीच मातम छा गया। हर कोई उनके मौत का कारण जानना चाहता है। ऐसे में उनकी मौत का कारण सुसाइड बताया जा रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि अभी नहीं हुई है। आइये जानते हैं कौन थे अभिनेता आरेज मिटे...

आरजे मिट्टे का करियर और काम

आरजे मिट्टे की जिंदगी में काफी परेशानियां थी, फिर भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी। आरजे मिट्टे को जन्म के कुछ हफ्ते बाद रॉय फ्रैंक मिट्टे जूनियर और डायना मिट्टे ने गोद लिया था। जब वह महद दो महीने के थे, तब उनके माता-पिता अलग हो गए और उनका पालन-पोषण उनकी मां ने किया था। वह लुइसियाना के लाफायेट और टेक्सास के ऑस्टिन में पले-बढ़े थे। जब वह केवल तीन साल के थे, तब उन्हें सेरेब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy) नामक बीमारी का पता चला था।

आरजे के पैरों को सीधा करने की कोशिश में छह महीने तक उनके पैरों में प्लास्टर चढ़ा रहा था और बचपन में उन्हें लेग ब्रेसेस व बैसाखी का सहारा लेना पड़ता था। इसके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। मात्र 13 साल की उम्र में जब उनकी मां पैरालाइज्ड हो गईं, तब उन्होंने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली। सेरेब्रल पाल्सी के साथ जीने के अपने अनुभवों पर खुलकर बात की थी।

आरजे मिट्टे ने कहा था, "CP वाले लोग हर दिन मुश्किलों का सामना करते हैं। मैंने अपनी डिसेबिलिटी से एक बात सीखी है कि जब कोई रुकावट आती है, तो आप खुद को ढाल लेते हैं और आगे बढ़ते हैं। आप उस रुकावट को खुद को तोड़ने और निराश नहीं होने दे सकते।" अपनी पर्सनल लाइफ में खुशियों के पलों को शेयर करते हुए, ठीक एक साल पहले 10 अक्टूबर 2025 को अपने 30वें जन्मदिन पर उन्होंने केनेडी सुआरेज से सगाई की थी

'ब्रेकिंग बैड' से मिली पहचान

आरजे मिट्टे को असली पहचान कल्ट-क्लासिक टीवी शो 'ब्रेकिंग बैड' (2008-2013) में वाल्टर व्हाइट जूनियर की शानदार भूमिका से मिली थी। इसके अलावा उन्होंने 'एवरीबडी हेट्स क्रिस' (2006), 'हन्नाह मोंटाना' (2007), 'वेगास' (2012), 'स्विच्ड एट बर्थ' (2014) और 'द गार्डियंस ऑफ जस्टिस' (2022) जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम किया था। उन्होंने 'डिक्सीलैंड' (2015), 'द रिकॉल' (2017), 'ट्रायम्फ' (2021) और 'द अनसीन' (2023) जैसी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता था।

एक्टिंग के साथ-साथ वह समाज सेवा में भी पूरी तरह एक्टिव थे। वह यूनाइटेड सेरेब्रल पाल्सी और श्राइनर्स हॉस्पिटल्स फॉर चिल्ड्रन के आधिकारिक एंबेसडर थे। उन्होंने श्राइनर्स के साथ मिलकर एंटी-बुलिंग कैंपेन का नेतृत्व किया था, जो खास तौर से दिव्यांग बच्चों पर केंद्रित था। उनकी टीम ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने अपने हर किरदार में सच्चाई लाई और दिव्यांगों के अधिकारों के लिए एक मजबूत मंच तैयार किया।