7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jawan: बॉलीवुड के इतिहास में पहली बार 100 करोड़ से होगी ओपनिंग! सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है जवान

Jawan First Day collection: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की एडवांस बुकिंग में छप्पर फाड़ कमाई होने वाली है। हिंदी के साथ साउथ में फिल्म को लेकर जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 4 Sep 2023, 7:45 PM IST

Jawan will open at around Rs 100 crore at box office ready to break all records

‘जवान’ पहले दिन रचेगी इतिहास

Jawan First Day collection: शाहरुख खान इन दिनों अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। एडवांस बुकिंग में जवान, पठान से भी आगे निकल गई है। पिछले शुक्रवार को देशभर में इस फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग खोली गईं, फैंस ने अपनी सीटें बुक करने में जरा भी पीछे नहीं हटे। एडवांस बुकिंग में में यह फिल्म हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है।

सिर्फ हिंदी पट्टी में ही नहीं बल्कि साउथ में भी फिल्म को लेकर जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का तेलुगु भाषा में भी डब किया गया है। जो 7 सितंबर को सुबह 6 बजे के शो में तिरुपति के एनवीआर जयस्याम में रिलीज होगी, वहां पहले से ही 80% की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार
बॉलीवुड के लिए यह बड़ी बात है, क्योंकि इससे पहले किसी हिंदी फिल्म को दक्षिण भारतीय बाजार में इतनी जबर्दस्त प्रतिक्रिया नहीं मिली है। 'जवान' ने अपनी रिलीज डेट से पहले ही रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। यह फिल्म इस गुरुवार को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।




100 करोड़ आसपास करेगी ओपनिंग!

फिल्म में शाहरुख खान दो अलग-अलग भूमिकाओं में हैं। उनके साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, एजाज खान और सान्या मल्होत्रा भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे टिकट खिड़की पर 100 करोड़ के आसपास की ओपनिंग मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: करोड़ों कमाने वाला ये एक्टर एक्टिंग छोड़ बना नाई, खस्ता हालत में सड़क किनारे काट रहा बाल

अगर ऐसा होता है तो बॉलीवुड के लिए यह बड़ी बात होगी। जो बॉक्स ऑफिस के इतिहास में पहली बार होगा। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। इससे पहले वह कई तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। शाहरुख खान की फिल्म का सबसे तगड़ा क्रेज दिल्ली एनसीआर में देखा जा रहा है वहीं मुंबई भी इस मामले में पीछे नहीं है वहां भी किंग खान के जबरा फैंन बैठे हुए है।