scriptरणबीर कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक, बॉलीवुड के ये स्टार्स अपने मां-बाप को नहीं रखते हैं घर में | these-5-bollywood-stars-live-separate-from-their-parents | Patrika News
बॉलीवुड

रणबीर कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक, बॉलीवुड के ये स्टार्स अपने मां-बाप को नहीं रखते हैं घर में

फैंस अपने फेवरेट स्टार्स की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए भी काफी एक्साइटिड रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जो अपने मां-बाप के साथ नहीं रहते हैं।

Sep 03, 2021 / 04:44 pm

Sunita Adhikari

bollywood_stars.jpg

Bollywood Stars

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स को लेकर फैंस में काफी दीवानगी देखने को मिलती है। हर स्टार्स को लाखों-करोड़ों लोग फॉलो करते हैं और उनकी हर गतिविधि पर नजर रखते हैं। फैंस अपने फेवरेट स्टार्स की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए भी काफी एक्साइटिड रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जो अपने मां-बाप के साथ नहीं रहते हैं। उन्हें प्राइवेसी पसंद है, इसलिए वो अकेले रहते हैं-
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है। आलिया को भी प्राइवेसी काफी पसंद है। ऐसे में वह अपने माता-पिता से अलग रहती हैं। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने अपने लिए आलीशान फ्लैट खरीदा है, जिसमें वह अकेले रहती हैं।
कटरीना कैफ
बाहर से आकर कटरीना कैफ ने इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है। कटरीना भी अपने मां-बाप के साथ नहीं रहती हैं। उन्होंने काफी पहले मुंबई में अपना अलग घर खरीदा था। वह इसी घर में अपनी छोटी बहन इसाबेल के साथ रहती हैं।
विक्की कौशल
इस लिस्ट में उरी फेम विक्की कौशल का भी नाम शामिल है। विक्की भी प्राइवेसी को खासा पसंद करते हैं। यही वजह है कि वो अपने पिता श्याम कौशल से अलग रहते हैं। उनका भी मुंबई में शानदार अपार्टमेंट है।
रणबीर कपूर
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर भी अपने परिवार के साथ नहीं रहते हैं। लंबे वक्त से वह अकेले रह रहे हैं। पिछले साल उनके पिता ऋषि कपूर का निधन हुआ था। इस मौके पर भी रणबीर को बाहर से घर में आते हुए देखा गया था। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था कि इस मुश्किल वक्त में उन्हें अपने परिवार के साथ रहना चाहिए।
सिद्धार्थ मल्होत्रा
स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। हाल ही में उनकी फिल्म शेरशाह रिलीज हुई है। इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। बात करें उनके परिवार की तो वह भी अकेले रहना पसंद करते हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने मुंबई में आलीशान घर खरीदा है। इस घर को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। उनके घर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

Home / Entertainment / Bollywood / रणबीर कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक, बॉलीवुड के ये स्टार्स अपने मां-बाप को नहीं रखते हैं घर में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो