scriptसलमान से लेकर शाहीद तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स की है एक ये ज्यादा मां | These bollywood celebs have more than one mother | Patrika News
बॉलीवुड

सलमान से लेकर शाहीद तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स की है एक ये ज्यादा मां

बॉलीवुड की दुनिया जितनी चाकाचौंध से भरपूर है वहीं यहां के रिश्तें समझना काफी मुश्किल का काम है। बॉलीवुड में एक से ज्यादा शादी करना काफी आम बात है और यही कारण है जो इन बॉलीवुड सेलेब्स की एक नहीं बल्कि एक से ज्यादा मां।

Aug 21, 2021 / 05:20 pm

Shalu Saini

salman-shaheed.jpg
बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी इंडस्ट्री है, जहां एक से ज्यादा शादी होना कोई बड़ी बात नहीं है। बल्कि यहां तो कुछ सेलेब्स ने 3 से 4 शादियां तक की है। यही कारण है जो इस इंडस्ट्री में बहुत से सितारे ऐसे हैं जिनकी एक नहीं बल्कि 1 से ज्यादा मां है। बॉलीवुड के इन सेलेब्स के पिता ने एक से ज्यादा शादी की हुई है, जिस कारण इनकी मां का ग्राफ बढ़ता गया। जहां किसी को 3 मां है तो किसी की चार मां है तो आइए जानते हैं बॉलीवुड के कौन से सितारे हैं, जिनकी एक से ज्यादा मां है।
इसमें सबसे पहले नाम आता है रेखा का जिनकी मां का नाम पुष्पावली है, जो तमिल और तेलुगु फिल्म की हीरोइन रह चुकी है। पुष्पावली का जेमिनी गणेशन के साथ अफेयर था और रेखा पुष्पावली और जेमिनी गणेशन की ही संतान है। वही रेखा के पिता जेमिनी गणेशन ने पुष्पावली से शादी के बाद तीन और शादियां की थी, इस तरह रेखा की 4 मां है। अपनी 4 मां होने का खुलासा रेखा ने खुद सिमी ग्रेवाल के एक टॉक शो में किया था।
salman.jpg
वहीं बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान की बात करें तो इनकी भी एक नहीं बल्कि 2 मां हैं। सलमान खान की मां का नाम सुशीला चरक है तो वहीं दूसरी मां पूर्व अभिनेत्री हेलन है, जो कि उनकी सौतेली मां है। हेलन बहुत ही सुंदर डांसर हुआ करती थी लेकिन सलीम खान से शादी करने के बाद उन्होंने इस प्रोफेशन को छोड़ दिया, जिसके बाद वह अपने डांस से ज्यादा सलमान खान की मां के रूप में जानी जाने लगी। गौरतलब है कि सलमान खान की मां और सौतेली मां दोनों एक साथ एक घर में रहती है।
salman.jpg
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय और कबीर सिंह कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर की 3 मां। शाहिद कपूर पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। वही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंकज कपूर ने दो विवाह और किए हैं कुल मिलाकर पंकज कपूर ने तीन विवाह किए हैं। वहीं अगर नीलिमा अजीम की बात की जाए तो उन्होंने तीन शादी की है, जिस कारण शाहिद कपूर की दो मां और तीन पिता है। शाहिद की सौतेली पिता राजी खट्टर में दूसरी पत्नी वंदना सजनानी है, जो शाहिद की तीसरी मां है, वहीं वंदना से शाहिद के काफी अच्छे रिश्ते हैं।
shaheed.jpg
बॉलीवुड एक्शन हीरो सनी देओल इस इंडस्ट्रीज के काफी जाने-माने चेहरे हैं। आपको बता दें कि सनी देओल की दो मां है। सनी देओल पिता धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के बेटे हैं। वही धर्मेंद्र ने दूसरी शादी ड्रीम गर्ल यानी कि हेमा मालिनी से की है, गौरतलब है कि धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी प्रकाश कौर से तलाक लिए बिना ही कर ली थी।
sunny.jpg
वहीं बॉलीवुड एक्टर्स और फिल्म राइटर फरहान अख्तर की बात की जाए तो वह जावेद अख्तर के पहली पत्नी के बेटे हैं। वहीं जावेद अख्तर ने शबाना आजमी से दूसरा विवाह किया था, इस तरह फरहान अख्तर की भी दो मां है।
farhaan.jpg

Home / Entertainment / Bollywood / सलमान से लेकर शाहीद तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स की है एक ये ज्यादा मां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो