scriptइस साल आईफा 2018 में नहीं दिखे ये बड़े सितारे, जानें क्या रही वजह? | these bollywood stars not attend iifa 2018 | Patrika News
बॉलीवुड

इस साल आईफा 2018 में नहीं दिखे ये बड़े सितारे, जानें क्या रही वजह?

सलमान, शाहरुख और आमिर तक इस साल आईफा अवॉर्ड शो में नजर नहीं आए।

Jun 26, 2018 / 02:03 pm

Preeti Khushwaha

IIFA AWARDS 2018

IIFA AWARDS 2018

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी IIFA 2018 का आयोजन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में किया गया था। ये आईफा का 19वां संस्करण था। इस अवॉर्ड शो में कुछ स्टार्स ने दर्शकों का मनोेरंजन भी किया साथ ही 20 साल बाद सदाबहार अभिनेत्री रेखा ने भी स्टेज परफॉर्मंस दी। लेकिन आईफा की शुरुआत साल 2000 से लेकर अब तक स्टारडम के मामले में ये अवॉर्ड शो इस साल जितना कभी फीका नहीं रहा था। इसका सबसे बड़ा कारण रहा इस बार आईफा में बॉलीवुड के कई चर्चित चहेरे नजर नहीं आए। तो आइए जातने हैं कि इस बार का आईफा किन सितारों की चमक से सूना रहा गया।

शाहरुख से लेकर ये स्टार आईफा में नहीं आए नजर:
सलमान, शाहरुख और आमिर तक इस साल आईफा अवॉर्ड शो में नजर नहीं आए। बता दें कि भाईजान की फिल्म ‘रेस 3’ बीते दिनों रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी बेहद अच्छा रहा था। लेकिन वो इस साल के अवॉर्ड शो में नहीं पहुंचे थे। क्योंकि वो खुद कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडीस, सोनाक्षी सिन्हा और डेजी शाह समेत कई स्टार्स के साथ अमरीका में टूर पर गए हुए हैं। वहीं शाहरुख की बात करें तो वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग करने अमरीका गए हुए हैं इसलिए वो इस बार शो का हिस्सा नहीं बन पाए।

IIFA AWARDS 2018

ये ए-लिस्ट एक्ट्रेसेस भी रहीं लुप्त :
करीना, दीपिका, प्रियंका, आलिया और सोनम तक ये ए-लिस्ट एक्ट्रेसस भी आईफा शो 2018 में नजर नहीं आईं थीं। बता दें कि करीना कपूर अपने पूरे परिवार के साथ लंदन में छुट्टीयां मना रही हैं। इन दिनों बहन करिश्मा कपूर भी उनके साथ ही हैं। साथ ही सोनम कपूर भी लंदन में ही हैं लेकिन वो अपने पति आनंद आहूजा के साथ इन छुट्टीयों का आनंद ले रही हैं। वहीं अगर दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह इन दिनों अपनी शादी की तैयारी को लेकर व्यस्त हैं। बहरहाल, बॉलीवुड और हॉलीवुड में नाम कमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वो इन दिनोें अपने बॉयफ्रेंड निक के साथ भारत में हैं और वह परिवार के साथ गोवा पहुंची हुई हैं।

आलिया और रणबीर बाहों में बांहे डाल घूम रहे थे…
रणबीर कपूर ने IIFA 2018 में स्टेज परफॉर्मंस दी थी लेकिन वह भी इस शो में तीन की बजाय एक दिन पहले पहुंचे थे। माना जा रहा है कि वह इन दिनों फिल्म ‘संजू’ की प्रमोशन में बिजी है क्योंकि उनकी ये फिल्म इसी सप्ताह में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं आलिया भट्ट एक दिन पहले रणबीर के साथ घूमती हुई दिखी थीं मगर वो आईफा में नहीं आई थीं।

IIFA AWARDS 2018

जब बच्चन परिवार ने बनाई दूरी :
साल 2000 में आईफा पहली बार आयोजित किया गया था तब अमिताभ बच्चन को इसका ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। बता दें कि अमिताभ ने करीब दस साल तक इसकी लोकप्रियता को जमीन से उठाकर आसमान तक पहुंचाया था। इस एक दशक में ये ईवेंट बॉलीवुड का सबसे बड़ा ईवेंट बनकर उभरा था इसमें तीन दिन तक बॉलीवुड स्टार्स से लेकर फिल्ममेकर्स और टेक्नीशियंस को उनके काम के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। लेकिन जब बच्चन परिवार ने साल 2010 में इससे दूरी बना ली। तब से सलमान और शाहरुख ने इसे अपने कंधे का सहारा दिया और अपनी स्टारडम से इसे कभी नीचे नहीं गिरने दिया था।

Home / Entertainment / Bollywood / इस साल आईफा 2018 में नहीं दिखे ये बड़े सितारे, जानें क्या रही वजह?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो