scriptTIGER ZINDA HAI: अब भी रेस में कायम है SALMAN की टाइगर, अब पछाड़ेगी AAMIR की इस फिल्म को… | tiger zinda hai collection salman khan pk aamir khan | Patrika News
बॉलीवुड

TIGER ZINDA HAI: अब भी रेस में कायम है SALMAN की टाइगर, अब पछाड़ेगी AAMIR की इस फिल्म को…

अब भी टाइगर दूसरी फिल्मों के साथ रेस में कायम हैंं। फिल्म अब भी कई रिकार्ड तोड़ने के काफी करीब है

Feb 05, 2018 / 11:44 am

Amit Singh

tiger zinda hai collection salman khan pk aamir khan

tiger zinda hai collection salman khan pk aamir khan

साल की शुरुवात से ही सिनेमाघरों पर कब्जा बना कर रखी सलमान की TIGER ZINDA HAI के कमाई करने का सिलसिला अब भी जारी है। फिल्म अब करोड़ों में तो नही लेकिन लाखों में तो अब भी कमाई कर रही है। अब तक फिल्म ने तकरीबन 338 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म SALMAN KHAN के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई है। सिर्फ सलमान ही नही बल्कि फिल्म कैटरीना कैफ और निर्देशक अली अब्बास जफर के करियर की भी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म है।अब भी टाइगर दूसरी फिल्मों के साथ रेस में कायम हैंं। फिल्म अब भी कई रिकार्ड तोड़ने के काफी करीब है। अब सलमान की टाइगर का निशाना आमिर की PK है जिसने 340 करोड़ की कमाई की थी।


हालांकि अब टाइगर के लिए आमिर की इस फिल्म का रिकार्ड को तोड़ पाना आसान नही लगता है। लेकिन अगर टाइगर मंद रफ्तार में भी आगे बढ़ता रहता है तो ये रिकार्ड तोड़ना भी मुमकिन है।

https://twitter.com/hashtag/TigerZindaHai?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

इस एक महीने में टाइगर के समाने करीब आधा दर्जन से ज्यादा फिल्में रिलीज हुई लेकिन कोई भी टाइगर की दहाड़ के समाने नही टिक पाई है। फिल्म के के्रज का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि फिल्म ने पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ की कमाई कर ली थी और अब तक फिल्म के कमाई का आंकड़ा 338 करोड़ को भी पार कर चुका है। ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी फिल्म ने गजब की कमाई की है।

 

tiger zinda hai collection salman khan pk aamir khan

इसके साथ ही ये सलमान के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हो चुकी है। इससे पहले सलमान की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ थी। जिसनें 320 करोड़़ की कमाई की थी। फिल्म ने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अच्छा कारोबार किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान की आगे आने वाली फिल्में इस रिकार्ड को तोड़ पाती है कि नहीं। बता दें कि इस साल ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म रेस 3 और उसके बाद अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘भारत’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Home / Entertainment / Bollywood / TIGER ZINDA HAI: अब भी रेस में कायम है SALMAN की टाइगर, अब पछाड़ेगी AAMIR की इस फिल्म को…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो