scriptजब IPL में बेंगलुरु की जीत से भी ज्यादा सिद्धार्थ माल्या और दीपिका पादुकोण के KISS ने बटोरी सुर्खियां, जानिए बॉलीवुड के 5 सबसे विवादित किस | Top 5 Controversial Kisses In Bollywood | Patrika News
बॉलीवुड

जब IPL में बेंगलुरु की जीत से भी ज्यादा सिद्धार्थ माल्या और दीपिका पादुकोण के KISS ने बटोरी सुर्खियां, जानिए बॉलीवुड के 5 सबसे विवादित किस

आज हम आपको फिल्म जगत के कुछ ऐसे किस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी।

मुंबईJun 09, 2019 / 04:18 pm

Amit Singh

dipika padukone - siddharth mallya

dipika padukone – siddharth mallya

बॉलीवु़ड अपनी फिल्मों, स्टार्स की पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ से भी अधिक अपने विवादों के कारण पहचाना जाता है। आज हम आपको फिल्म जगत के कुछ ऐसे किस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी।


दीपिका पादुकोण-सिद्धार्थ माल्या

दीपिका पादुकोण , विजया माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ नजदीकियों के कारण सुर्खियों में रही हैं। साल 2013 में दोनों एक किस के कारण खूब सुर्खियों में आए थे। दरअसल उस समय IPL में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच चल रहा था। दीपिका और सिद्धार्थ एक साथ बैठकर मैच देख रहे थे। तभी रॉयल चैलेंजर ने जैसे जीत हासिल। जश्न में डूबे सिद्धार्थ ने दीपिका को पकड़कर किस कर लिया।

 

top-5-controversial-kisses-in-bollywood

राखी और मीका सिंह

साल 2007 में जब राखी सावंत,मीका सिंह की बर्थडे पार्टी में गई थी तभी सभी के सामने मीका ने राखी को पकड़कर जबरन किस कर लिया था। इसके बाद काफी विवाद हुआ था। यह मामला पुलिस तक पहुंच गया था।

 

top-5-controversial-kisses-in-bollywood

महेश भट्ट -पूजा भट्ट
महेश भट्ट और उनकी बेटी पूजा भट्ट की एक तस्वीर एक मैग्जीन की कवर फोटो पर छपी थी। इस फोटो में दोनों लिपलॉक कर रहे थे। वहीं इस दौरान महेश ने यह बयान दे दिया कि अगर पूजा उनकी बेटी नहीं होती तो वह उनसे शादी कर लेते। इसके बाद इस फोटो और बयान पर बहस छिड़ गई थी।

 

top-5-controversial-kisses-in-bollywood

बिपाशा बसु -क्रिस्टियानो रोनाल्डो
फुटबॉल के दुनिया के मशहूर खिलाड़ी रोनाल्डो भारतीय मीडिया में अपने खेल के अलावा एक्ट्रेस बिपाशा बसु को किस करने के कारण भी काफी सुर्खियों में आ गए थे।

Home / Entertainment / Bollywood / जब IPL में बेंगलुरु की जीत से भी ज्यादा सिद्धार्थ माल्या और दीपिका पादुकोण के KISS ने बटोरी सुर्खियां, जानिए बॉलीवुड के 5 सबसे विवादित किस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो