scripturfi javed to make wildcard entry in mika singh show | उर्फी जावेद को मिला काम, मीका सिंह के शो में लेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री ? | Patrika News

उर्फी जावेद को मिला काम, मीका सिंह के शो में लेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री ?

Published: Jun 02, 2022 03:40:09 pm

Submitted by:

Manisha Verma

बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह इन दिनों अपने टीवी शो 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बता दे कि इस शो के जरिए मीका अब अपने लिए अपने सपनों की दुल्हन की तलाश करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीका के शो में जल्द ही इंटरनेट संसेशन बनीं 'बिग बॉस ओटीटी'फेम उर्फी जावेद वाइल्डकार्ड एंट्री कर सकती हैं।

urfi javed to make wildcard entry in mika singh show
उर्फी जावेद को मिला काम, मीका सिंह के शो में लेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री ?
मीका ने न सिर्फ शादी का फैसला लिया बल्कि इस शो के जरिए अपने सपनों की दुल्हन की तलाश कर रहे हैं। इसी वजह से मीका अपना नया शो 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' लेकर आए हैं। दर्शक उनके नए शो के बारें में सुनते ही काफी ज्यादा खुश हैं। दुल्हन तलाशने के काम में सिंगर की मदद उनके कई दोस्त कर रहे हैं। वहीं खबर यह भी आ रही हैं कि इस शो में उनका साथ देने उर्फी जावेद भी आने वाली हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.