script‘Veere Di Wedding’ Box Office Collection: तीन दिन में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम,बनी साल की … | Veere Di Wedding Box Office Collection Day 3 | Patrika News
बॉलीवुड

‘Veere Di Wedding’ Box Office Collection: तीन दिन में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम,बनी साल की …

‘वीरे दी वेडिंग’ को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं। इस दौरान मूवी ने बॉक्स ऑफस पर करीब ३६ करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।

Jun 04, 2018 / 04:27 pm

Amit Singh

veere di wedding

veere di wedding

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर , सोनम कपूर , स्वरा भास्कर, शिखा तल्सानिया की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ ने इस सप्ताह सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में थी। मूवी ओपन माइडेंड ४ लड़कियों की कहानी है। ‘वीरे दी वेडिंग’ को रिलीज हुए ३ दिन हो चुके है। इस दौरान मूवी ने बॉक्स ऑफस पर करीब ३६ करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।

रणवीर सिंह के इस करीबी शख्स का निधन, सदमें में पद्मावत स्टार!

'Veere Di Wedding

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए हैं। ट्वीट कर उन्होंने बताया, ‘वीरे दी वेडिंग’ इस साल की 5वीं सबसे बड़ी ऑपनिंग वीकेंड फिल्म साबित हुई है। इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘पद्मावत’, ‘बागी 2’, ‘रेड’ और ‘पैडमैन’ के बाद यह फिल्म ऑपनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं फिल्म बन गई है।

 

https://twitter.com/hashtag/Padmavaat?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

कहानी
‘खूबसूरत’ फेम निर्देशक शशांक घोष की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ चार दोस्तों की कहानी है। ये चार दोस्त लड़कियां हैं और लड़कियां भी ऐसी, जो बिंदास हैं, शारीरिक संबंध और हमारे समाज में वर्जित ऐसे ही दूसरे विषयों पर बेबाक बात करती हैं। यही नहीं, अब्यूसिव लैंग्वेज का इस्तेमाल करना तो मानो इनकी हॉबी है। फिल्म में इन लड़कियों का प्रोग्रेसिव एटीट्यूड दिखाया है, वहीं उनकी समस्याओं और उलझनों से भी वाकिफ कराया है। इन सबके बावजूद फिल्म एक कामचलाऊ एंटरटेनिंग है।

 

कहानी दिल्ली की रहने वाली चार बचपन की फ्रेंड्स कालिंदी (करीना कपूर), अवनी (सोनम कपूर), साक्षी (स्वरा भास्कर) और मीरा (शिखा तलसानिया) के इर्द-गिर्द घूमती है। 10 साल बाद चारों जिंदगी के अलग-अलग मोड़ पर हैं। इस बीच कालिंदी अपने बॉयफ्रेंड का शादी का प्रपोजल स्वीकार कर लेती है। कालिंदी की शादी के बहाने यह बिंदास गर्ल गैंग एक बार फिर इकट्ठा होती है। इसके बाद चारों फ्रेंड्स की जिंदगी के उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / ‘Veere Di Wedding’ Box Office Collection: तीन दिन में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम,बनी साल की …

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो