बॉलीवुड

Bappi Lahiri Passes Away: मशहूर संगीतकार और गायक Disco King बप्पी लहरी का निधन

Bappi Lahiri Passes Away: 80 और 90 के दशक में भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का आज निधन हो गया है। मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल उन्होंने अंतिम सांस ली है। वह 69 वर्ष के थे। बीते दिनों ही संगीत की दुनिया का सबसे खूबसूरत सितारा कही जाने वाली लता मंगेशकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Feb 16, 2022 / 10:24 am

Shaitan Prajapat

Bappi Lahiri Passes Away

Bappi Lahiri Passes Away: 80 और 90 के दशक में भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का आज निधन हो गया है। मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल उन्होंने अंतिम सांस ली है। वह 69 वर्ष के थे। सिंगर-कंपोजर बप्पी लहरी के निधन की खबर किसी शॉक की तरह ही है। जानकारी के अनुसार बप्पी लहरी कल रात घर पर थे और अस्वस्थ थे, जिसके बाद उन्हें जुहू के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया है।

कई स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे लहरी
अस्पताल के निदेशक डॉ दीपक नामजोशी ने बताया कि लहरी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और फिर अस्पताल लाया गया। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं। उनकी मृत्यु हो गई। आधी रात से कुछ समय पहले ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण।

यह भी पढ़ें – बप्पी लहरी ने गाए हैं ये सुपरहिट गाने, आज भी हैं युवाओं की पसंद


पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर गायक और संगीतगार बप्पी लहरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि बप्पी लहरी का जीवंत स्वभाव सभी को याद होगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।
https://twitter.com/narendramodi/status/1493789034253938692?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/PTI_News/status/1493769752766218243?ref_src=twsrc%5Etfw

बप्पी लहरी के फैंस को लगा गहरा सदमा
न्यूज एजेंसी पीटीआई के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर बप्पी लहरी के निधन की जानकारी दी गई है। इस खबर को सुनते ही बप्पी लहरी के फैन्स को गहरा सदमा लगा है और लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ था। आपको बता दें कि बीते साल अप्रैल के महीने में बप्पी लहरी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। इसके बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिन के इलाज के बाद उनकी रिकवरी हो गई थी।

यह भी पढ़ें – बप्पी लहरी के पास है लाखों का सोना, जानिए क्यों लदे रहते हैं गोल्ड से


लता के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री ने खोया दूसरा सितारा
बीते दिनों ही संगीत की दुनिया का सबसे खूबसूरत सितारा कही जाने वाली लता मंगेशकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब बप्पी लहरी को लेकर आ रही यह खबर इंडस्ट्री के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। बप्पी दा के नाम से मशहूर बप्पी लहरी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी धुन और गानों से एक अलग तरह का ही राग छेड़ा था।

‘बंकस’ और ‘बागी 3’ के लिए गाना अंतिम गाना
बप्पी लहरी को 1970-80 के दशक की शुरुआत की कई फिल्मों जैसे ‘चलते चलते’, ‘डिस्को डांसर’ और ‘शराबी’ में लोकप्रिय गाने देने के लिए जाना जाता है। उनका आखिरी बॉलीवुड गाना ‘बंकस’ 2020 की फिल्म ‘बागी 3’ के लिए था।

Home / Entertainment / Bollywood / Bappi Lahiri Passes Away: मशहूर संगीतकार और गायक Disco King बप्पी लहरी का निधन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.