1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कभी चॉल में रहते थे विक्की कौशल, एक्टिंग के लिए छोड़ दी थी नौकरी, जानिए अभिनेता के स्ट्रगल की कहानी

क्या आप जानते हैं कि विक्की कौशल कभी मुंबई की चॉल में रहा करते थे। और एक सुपर स्टर बनने से पहले एक इंजीनिर हुआ करते थे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 19 Dec 2021, 11:55 AM IST

vicky-kaushal-

बॉलीवुड के सुपरस्टार सरदार उद्धम यानी विक्की कौशल ने अपने शानदार अभिनय से करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। विक्की कौशल 9 दिसंबर को कैटरीना कैफ के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी इस साल की सबसे चर्चित और महंगी शादियों में से एक है।

विक्की कौशल और कैटरीना की शादी बेहद ही आलीशान तरीके से राजस्थान के सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में संपन्न हुई। और अब यह दोनों की सितारे अपने अपने काम पर वापिस भी लौट चुके हैं। आपको बता दें कि विक्की कौशल एक सुपर स्टार बनने से पहले एक इंजीनियर हुआ करते थे। और लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि विक्की कौशल की जिन्दगी में एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने अपनी जिन्दगी के दिन मुंबई की चॉल में गुजारने थे। आइए आपको बताते हैं विक्की की इंजीनियर से सुपर स्टार बनने की कहानी

जब विक्की कौशल ने ठुकरा दी थी जॉब

16 मई 1988 को मुंबई में जन्मे विक्की (Vicky Kaushal) का बचपन चॉल में बीता है। उस वक्त उनके पिता श्याम कौशल मुंबई में बतौर एक्शन डायरेक्टर काम करते थे। अभिनेता एक एक्टर होने से पहले इंजीनियर थे। विक्की ने इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलिकॉम में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है।फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले वह विदेश मैं नौकरी किया करते थे। विक्की को ज्यादा दिन तक नौकरी रास नहीं आई और एक्टिंग में बढ़ती दिलचस्पी की वजह से उन्होंने कुछ दिन बाद नौकरी छोड़ दी। यह साल 2009 की बात है। उनके पिता एक स्टंटमैन और एक्शन डायरेक्टर थे। विक्की को हमेशा से एक्टर ही बनना था। तभी तो उन्होंने हाथ में आई जॉब को भी ठुकरा दिया । इसके बाद विक्की ने 'किशोर नमित कपूर' के एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया।

यह भी पढ़े- Love Bites ने खोल दिए बॉलीवुड सेलेब्स के सारे राज, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे हैरान

ऐसे हुई फिल्मी कैरियर की शुरुआत

विक्की को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। कई जगह प्रतियोगिताओं में भी विक्की ने हिस्सा लिया जिसमें डांसिंग भी शामिल है। विक्की कौशल को 'रमन राघव 2.0' में कास्ट करने को लेकर अनुराग कश्यप असमंजस में थे। अनुराग को लगता था विक्की नकारात्मक किरदार नहीं निभा पाएंगे। हालांकि विक्की ने अनुराग को किसी तरह से ऑडिशन देने के लिए राजी किया और उनका यह किरदार इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया। फिल्मों में एक्टिंग करने से पहले विक्की कौशल ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अनुराग कश्यप को 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म के दोनों पार्ट में असिस्ट किया था। इस फिल्म के बाद ही विक्की कौशल के करियर को उडा़न मिली। विक्की कौशल की बतौर लीड एक्टर फिल्म 'मसान' थी। जिसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। विक्की की डेब्यू फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' थी। लेकिन उन्हें फिल्म 'मसान' से बॉलीवुड में पहचान मिली।

विक्की की खास फिल्में

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इनमें लव शव ते चिकन खुराना, बॉम्बे वेलवेट, मसान, जुबान, रमन राघव, लव पर स्क्वायर फुट, राजी, लस्ट स्टोरीज, संजू, मनमर्जियां, उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक और ऊधम सिंह प्रमुख हैं। इन फिल्मों में विक्की के शालदार अभिनय को लोगों द्वारा सहारा गया। और आज विक्की कौशल कम समय में ही एक बड़ा मुकाम हांसिल कर चुके हैं।

विक्की के वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल, सारा अली खान के साथ निर्माता दिनेश विजान के साथ अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू कर रहे हैं। हालांकि अभी इस मूवी का टाइटल तय नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- टू पीस ऑउटफिट में संदीपा धर ने मचाया कोहराम, हॉट लुक देख फैंस के छूटे पसीने