scriptविजय कृष्ण आचार्य ऋतिक के साथ बनाएंगे पीरियड ड्रामा फिल्म | Vijay Krishna Acharya will make period drama with Hrithik | Patrika News
बॉलीवुड

विजय कृष्ण आचार्य ऋतिक के साथ बनाएंगे पीरियड ड्रामा फिल्म

बॉलीवुड निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य माचोमैन ऋतिक रोशन को लेकर एक पीरियड फिल्म बना सकते हैं।

Jan 20, 2016 / 03:46 pm

राखी सिंह

 Hrithik Roshan

Hrithik Roshan

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य माचोमैन ऋतिक रोशन को लेकर एक पीरियड फिल्म बना सकते हैं। ऋतिक रोशन इन दिनों आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बन रही पीरियड फिल्म मोहनजोदाड़ो में काम काम कर रहे है।

यह फिल्म ङ्क्षसधु घाटी की सभ्यता पर आधारित है। आमिर खान को लेकर धूम-3 बनाने वाले विजय कृष्ण आचार्य अब ऋतिक रोशन को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह एक पीरियड फिल्म होगी।

इससे पूर्व चर्चा थी कि विजय कृष्ण आचार्य ऋतिक को लेकर फिल्म धूम-4 बनाने जा रहे हैं जिसमें वह ठग का किरदार निभाते नजर आयेंगे। ऋतिक ने धूम-2 में भी ठग का किरदार निभाया था। यदि सबकुछ सही रहा तो ऋतिक एक और पीरियड फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / विजय कृष्ण आचार्य ऋतिक के साथ बनाएंगे पीरियड ड्रामा फिल्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो