scriptसुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धाजंलि देते हुए Vikas Gupta ने गरीब बच्चों को खिलाया खाना | Vikas Gupta gave tribute to Sushant by providing food to kids | Patrika News
बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धाजंलि देते हुए Vikas Gupta ने गरीब बच्चों को खिलाया खाना

सुशांत के करीबी उन्हें रोजाना याद कर रहे हैं। साथ ही सुशांत के लिए अभियान चलाकर उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। इस बीच टीवी प्रोड्यूसर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता खास अंदाज में श्रद्धाजंलि दी।

नई दिल्लीSep 14, 2020 / 07:25 pm

Sunita Adhikari

Vikas Gupta

Vikas Gupta

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को तीन महीने का वक्त हो गया है। लेकिन उनकी मौत को लेकर अभी तक जांच रही है। सीबीआई, ईडी और एनसीबी इस केस की जांच कर रही है। जिसमें अभी तक सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई समेत कई लोगों को एनसीबी ने ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरी तरफ सुशांत के करीबी उन्हें रोजाना याद कर रहे हैं। साथ ही सुशांत के लिए अभियान चलाकर उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। इस बीच टीवी प्रोड्यूसर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता खास अंदाज में श्रद्धाजंलि दी।
विकास गुप्ता गरीब और जरूरतमंद बच्चों को खाना खिलाकर सुशांत को श्रद्धाजंलि दी है। दरअसल, सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सुशांत की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एक तरफ जहां वह सुशांत के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ रही हैं तो वहीं सुशांत को श्रद्धाजंलि देने के लिए अलग-अलग अभियान भी चला रही हैं। हाल ही में उन्होंने #FeedFood4SSR अभियान चलाया है। जिसके तहत उन्होंने लोगों से गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाने की अपील की है।
इसी अभियान के तहत विकास गुप्ता ने गरीब बच्चों को खाना खिलाया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो भी शेयर किए। वीडियो शेयर करते हुए विकास गुप्ता ने लिखा, #FeedFood4SSR और मैं यहां हूं। बच्चों के पास आज उनका पसंदीदा खाना होगा, मुस्कुराती आंखों के साथ मुस्कुराता हुआ चेहरा।’ इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘यह प्यार अवसर देने के लिए सुशांत सिंह राजपूत आपका धन्यवाद।’ आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। जिसके बाद से उनका परिवार उनके लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ रहा है। वहीं, उनकी मौत की जांच सीबीआई, ईडी और एनसीबी कर रही है। एनसीबी ने पिछले हफ्ते सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया को ड्रग्स की लेनदेन में गिरफ्तार किया है।

Home / Entertainment / Bollywood / सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धाजंलि देते हुए Vikas Gupta ने गरीब बच्चों को खिलाया खाना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो