scriptअंकित तिवारी के पिता पर विनोद कांबली ने लगाया पत्नी को गलत तरीके से छूने का आरोप | Vinod Kambli, wife Andrea Hewitt assault singer Ankit Tiwari's father | Patrika News
बॉलीवुड

अंकित तिवारी के पिता पर विनोद कांबली ने लगाया पत्नी को गलत तरीके से छूने का आरोप

पूर्व क्र‍िकेटर व‍िनोद कांबली और गायक- संगीतकार अंकित तिवारी के बीच झगड़े का मामला सामने आया है

Jul 02, 2018 / 09:06 pm

भूप सिंह

Vinod Kambli, wife Andrea Hewitt

Vinod Kambli, wife Andrea Hewitt

पूर्व इंडियन क्रिकेटर विनोद कांबली और गायक-संगीतकार अंकित तिवारी के बीच झगड़े का मामला सामने आया है। कांबली ने मुंबई के चर्चित इनआॅर्बिट मॉल में उनकी पत्नी एंड्रिया को गलत तरीके से छूने का आरोप अंकित तिवारी के पिता पर लगाया है जबकि अंक‍ित त‍िवारी ने उनके प‍िता और संगीतकार भाई अंकुर त‍िवारी ने व‍िनोद कांबली और उनकी पत्‍नी पर मॉल में ब‍िता बात मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों तरफ से मामले की श‍िकायत मुंबई पुल‍िस के सामने दर्ज की गई है।

गलत तरीके से छूना का लगाया आरोप
व‍िनोद कांबली ने जो शिकायत दर्ज करवाई है उसकी मानें तो वे रव‍िवार को अपनी पत्‍नी एंड्रिया के साथ इनऑर्बिट मॉल में गेम जोन में थे। तभी उनकी पत्‍नी को एक बुजुर्ग शख्‍स ने आकर गलत तरीके से छू ल‍िया। इस पर उनकी पत्‍नी ने उस शख्‍स को धक्‍का मारकर हटा द‍िया। कुछ देर बाद दो लोग आए और उन्‍होंने उनपर हमला कर द‍िया। व‍िनोद कांबली का आरोप है क‍ि जब उन्‍होंने उन दोनों शख्‍स को पीछे हटने के ल‍िए कहा तो उन्‍होंने धमकी दी जानते नहीं हैं वे कौन हैं। व‍िनोद कांबली ने इस मामले में अंकुर त‍िवारी और उनके प‍िता की श‍िकायत ब्रांदा पुल‍िस में की है।

अंकित के भाई का आरोप
‘आशिकी-2’ फिल्म का गाना ‘सुन रहा है न तू’ गाकर मशहूर हुए अंकित तिवारी के बड़े भाई अंकुर तिवारी के मुताब‍िक, उनके 59 वर्षीय रिटायर्ड बैंककर्मी पिता उनकी बेटी के साथ गेम जोन में गए थे। उनके साथ उनका एक दोस्‍त भी था। प‍िता ने यहां विनोद कांबली को देखा। उसके बाद वो उधर जाने लगे तो एक मह‍िला के पास से गुजरे तो उन्‍हें मुक्‍का मार द‍िया और मह‍िला च‍िल्‍लाकर उन पर आरोप लगाने लगी। अंकुर के मुताब‍िक, प‍िता कुछ देर तक संभल नहीं सके। बाद में पता चला क‍ि वह व‍िनोद कांबली की पत्‍नी हैं। बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में इस मामले में व‍िनोद कांबली और उनकी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

Home / Entertainment / Bollywood / अंकित तिवारी के पिता पर विनोद कांबली ने लगाया पत्नी को गलत तरीके से छूने का आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो