scriptपत्नी अनुष्का संग बच्चे करने को राजी हैं विराट, लेकिन इस शर्त पर… | virat kohli revealed plans starting family with anushka sharma | Patrika News
बॉलीवुड

पत्नी अनुष्का संग बच्चे करने को राजी हैं विराट, लेकिन इस शर्त पर…

विराट ने कहा, जब उनके बच्चे होंगे उस वक्त वह घर से उनकी और अनुष्का की उपलब्धियों से जुड़ी हर चीज को हटा देंगे।

May 24, 2018 / 01:30 pm

Preeti Khushwaha

virat ans anushka

virat ans anushka

पिछले साल की सबसे चर्चित शादी रही है अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की शादी। इनकी जोड़ी को फैन्स काफी पसंद करते हैं। हाल ही में विराट ने फैमिली प्लानिंग को लेकर एक ऐसी बात कही जिसे सुन उनके फैन्स खुश हो जाएंगे। उनके इस फैसले में उनकी पत्नी अनुष्का भी उनका पूरा साथ दे रही हैं। बता दें कि विराट और अनुष्का अपनी शोहरत को अपने आने वाले बच्चे के ऊपर थोपना नहीं चाहते हैं।

virat anushka

विराट ने कही ये बात:
हाल ही में एक इंटरव्यू में विराट ने कहा, जब कभी भी उनके बच्चे होंगे उस वक्त वह घर से उनकी और अनुष्का की उपलब्धियों से जुड़ी हर चीज जैसे ट्रॉफी आदि सभी को हटा देंगे जो हमारे कॅरियर को फ्लैश करती हों। ये सब चीजें हमारे बच्चों को आगे बढ़ने में दिक्कत कर सकती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘फेसम पेरेंट्स के बच्चों को आगे बढ़ने के लिए काफी प्रेशर झेलना पड़ता है।’ इसलिए वो नहीं चाहते कि उनके बच्चों को भी इस दौर से गुजरना पड़े। साथ ही विराट ने ये भी कहा कि बच्चा होने के बाद उनका ज्यादातर वक्त उनके लिए ही होगा।

virat anushka

अनुष्का को ऑफ द फील्ड कैप्टन मानते हैं:विराट
विराट और अनुष्का के प्यार भरे रिश्ते के बारे में तो सभी जानते हैं। वहीं विराट अपनी पत्नी अनुष्का को ऑफ द फील्ड कैप्टन मानते हैं। उन्होंने कहा कि अनुष्का हमेशा सही डिसीजन लेती हैं। विराट, अनुष्का को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में विराट ने कहा था कि जब से उनके जीवन में अनुष्का आई हैं तब से उनकी लाइफ में काफी पॉजीटिव बदलाव आए हैं। उन्होंने बताया कि अनुष्का काफी धार्मिक हैं। उनके साथ रहते हुए उन्होंने भी खुद में कई बदलावों को महसूस किया है। वे काफी शांत हो गए हैं और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझने लगे हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / पत्नी अनुष्का संग बच्चे करने को राजी हैं विराट, लेकिन इस शर्त पर…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो