script‘रेखा’ एक ऐसी पहेली जिसे आज तक न कोई सुलझा पाया और न समझ पाया… | When Actress Rekha said - I don't mind having a baby before marriage | Patrika News
मनोरंजन

‘रेखा’ एक ऐसी पहेली जिसे आज तक न कोई सुलझा पाया और न समझ पाया…

जब रेखा ने कहा था- शादी से पहले बच्चा पैदा करने में मुझे कोई आपत्ति नहीं है

Oct 11, 2019 / 06:14 pm

Manoj Sharma Sports

rekha.jpg

रेखा… एक ऐसा नाम जिसके बारे में सुनते ही दिमाग में कौंधते हैं हजारों सवाल। कौतूहल इस बात को लेकर कि इनकी निजी जिन्दगी के बारे में जितना जो सुना क्या वो सच है, झूठ है या फिर अफवाह। भानुरेखा गणेशन… आज भी लोगों के लिए एक अनसुलझी पहेली बनी हुई हैं।

ये भी सच है कि आप चाहे रेखा को पसंद करें या न करें लेकिन आप उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते। उनके बारे में तमाम तरह की बातें कही जाती है। कुछ लोग उन्हें बुरा, बोल्ड और बेअदबी तक कहते हैं। तो वहीं कुछ लोग उनकी अदा, उम्दा कलाकारी और निडरता को उनकी ताकत मानते हैं।

rekha_specials_2.jpg

कभी मोटी और काली जैसे ताने सुनने वाली लड़की से लेकर भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री बनने तक का सफर रेखा के लिए बेहद संघर्षपूर्ण रहा। अन्य लोगों के लिए यह एक सपने के समान हो सकता है लेकिन शायद इस सपने को साकार करने का दम रेखा जैसी अभिनेत्री ही कर सकती थी।

रेखा के जीवन से जुड़ी कई घटनाओं पर प्रकाश डाल रहे हैं टीवी जर्नलिस्ट यासिर उस्मान। यासिर ने रेखा पर एक किताब लिखी है जिसका नाम है रेखा- द अनटोल्ड स्टोरी। इस किताब में ऐसा बहुत कुछ है जो शायद अब से पहले नहीं सुना गया या देखा गया।

किताब में रेखा से जुड़ी जिन घटनाओं का जिक्र किया गया उस उनमें कुछ तो इतनी रोचक हैं जिसे पढ़कर फैंस हैरान रह जाएंगे। इसके अलावा इस किताब के माध्यम से उनके जीवन की गहराई को लोग जान पाएंगे।

rekha_film.jpg

रेखा का सबसे बोल्ड बयान-

किताब के अनुसार ही एक समय रेखा ने ऐसा बोल्ड बयान दिया था जिसके बाद काफी पूरे देश में काफी हो हल्ला मचा था। रेखा ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि गनीमत है कि मैं अभी तक प्रेग्नेंट नहीं हुई। वैसे शादी के पहले बच्चे करने में मुझे कोई दिक्कत नहीं है।

rekha_with_mukesh.jpg

रेखा को बताया गया पति की मौत का जिम्मेदार-

रेखा ने दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश से शादी की थी। यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी, बात इतनी बिगड़ गई कि रेखा दिल्ली छोड़कर वापस मुंबई आ गई और मुकेश से बात तक करनी बंद कर दी। इसके बाद मुकेश रेखा से बात करने उनकी कार के पीछे भागे लेकिन रेखा ने उनकी तरफ देखा तक नहीं और चली गई। इसके बाद मुकेश ने आत्महत्या कर ली। मुकेश के परिजनों ने रेखा को उनकी मौत का जिम्मेदार बताया।

rekha_with_vinod_mehra.jpeg

रेखा पर लगा बाईसेक्शुअल होने का आरोप-

रेखा बाईसेक्शुअल हैं। ये कहना था रेखा के पति मुकेश के परिजनों का। परिजनों का आरोप था कि रेखा के उनकी पर्सनल सेक्रेट्री फरजाना के साथ बाईसेक्शुअल संबंध हैं।

रेखा के पीछ चप्पल लेकर दौड़ी थी विनोद की मां-

किताब के अनुसार अभिनेता विनोद मेहरा और रेखा ने कलकत्ता में शादी की थी और इसके बाद दोनों मुंबई पहुंचे। मुंबई में जब रेखा और विनोद घर पहुंचे तो विनोद की मां रेखा से इस कदर नाराज हुई कि उनके पीछे चप्पल लेकर मारने के लिए दौड़ीं।

rekha_specials_1.jpg

उस पहले किस की बुरी यादें-

किताब के अनुसार रेखा जब 14 साल की थीं तब उन्हें एक पहली हिंदी फिल्म के हीरो विश्वजीत ने कैमरे के सामने किस कर लिया। इसके बाद रेखा कट होने तक आंख बंद किए रोती रहीं थी। हैरानी की बात ये है कि रेखा को इस सीन के बारे में बताया तक नहीं गया था।

Home / Entertainment / ‘रेखा’ एक ऐसी पहेली जिसे आज तक न कोई सुलझा पाया और न समझ पाया…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो