29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब दीपिका पादुकोण थीं भूखी, लेकिन आमिर खान ने खाने के लिए पूछा तक नहीं, बेहद मजेदार है किस्सा

बॉलीवुड दीपिका पादुकोण ने आमिर खान के साथ अपनी 19 साल पुरानी फोटो को शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने इससे जुड़ा एक मजेदार किस्सा बताया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 20 Oct 2021, 12:39 PM IST

When Deepika Padukone shared photo n told story related to Aamir khan

Deepika Padukone and Aamir Khan

नई दिल्ली: कैसा लगता है जब आप किसी के घर गए हैं। वहां लोग खाना खा रहे हें और उसी टाइम आपको भी भूख लग रही है। ऐसे में सामने वाला झूठ के लिए भी आपसे खाने के लिए न पूछे, ये बात ज्यादातर लोगों ने कभी न कभी अपने जीवन में एक बार जरूर महसूस की होगी। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी ऐसा महसूस कर चुकीं हैं। चलिए जानते हैं उनके जुड़े इस किस्से के बारे में।

फोटो को शेयर कर एक मजेदार किस्सा बताया था

दरअसल कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते करीब दो महीने से पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया था। इस दौरान सभी सेलिब्रिटी अपने-अपने घरों में परिवार के साथ समय बिता रहे थे और सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से अपने फैंस से जुड़े हुए थे। घर में बैठे सितारे अपनी बीती हुई जिंदगी को याद कर रहे थे और फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे थे। इसी क्रम में बॉलीवुड दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने आमिर खान (Aamir Khan) के साथ अपनी 19 साल पुरानी फोटो को शेयर कर एक मजेदार किस्सा बताया था।

ये फोटो 1 जनवरी सन 2000 की है जब वो

दीपिका ने बताया था कि- 'ये फोटो 1 जनवरी सन 2000 की है जब वो अपने परिवार के साथ आमिर खान से मिली थीं। दीपिका ने फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि "मेजर थ्रोबैक, मैं 13 साल की थी और बड़ी अजीब थी जैसा कि मैं अब भी हूं। वो लंच कर रहे थे, सही कहें तो दही चावल खा रहे थे। मैं हमेशा की तरह भूखी थी, लेकिन उन्होंने मुझे ऑफर नहीं किया और ना ही मैंने पूछा। अपने इस पोस्ट के साथ दीपिका ने आमिर खान को टैग भी किया था।

दीपिका का कहना था जब मैं अपने परिवार के साथ आमिर खान से मिली थी, तब वो खाना खा रहे थे और उसी समय मुझे भी भूख लग रही थी। लेकिन न उन्होंने मुझसे खाने के लिए पूछा और नहीं मैंने कुछ कहा था।

फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी

इस फोटो में दीपिका और आमिर के अलावा उनकी बहन अनीशा पादुकोण, पिता प्रकाश और पादुकोण, मां उज्जला पादुकोण भी नजर आ रहे हैं। दीपिका की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी और लोग इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी थीं।

यह भी पढ़ें: इस एक्टर की बचपन से दीवानी हैं दीपिका पादुकोण, सोने पहले फोटो को करती थीं किस

दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म ‘83’ में साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म '83' में रणवीर सिंह महान भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। वैसे ये फिल्म दीपिका और रणवीर की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों साथ में फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', 'पद्मावत', 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आ चुके हैं।