1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख खान ने विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल से विक्की को लेकर क्यों कही थी ऐसी बात

शाहरूख खान ने विक्की के पापा श्याम कौशल से कहा था कि आपका बेटा एक अच्छा अभिनेता नहीं बन सकता। जानिए आखिर शाहरूख ने ऐसा क्यों कहा था।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 17 Dec 2021, 11:54 AM IST

vicky

हैंडसम हंक विक्की कौशल हाल ही में कैटरीना कैफ के साथ 9 दिसंबर 2021 दिन गुरुवार को शादी के बंधन में बंध चुके है। सोशल मीडिया पर इस पावर कपल की चर्चाएं चारों तरफ फैली हुई हैं।इनकी शादी सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा होटल, सवाई माधोपुर, राजस्थान में हुई। इन दोनों की शादी साल के सबसे चर्चित विवाह समारोहों में से एक बन गई है। फिलहाल दोनों 14 दिसंबर को मालदीव से हनीमून मनाकर लौट आए है। फिल्म ‘लव शव ते चिकन खुराना’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता विक्की कौशल ने अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया हैं।विक्की कौशल की काफी लंबी फैंन फोलोइंग हैं।

अपनी शानदार एक्टिंग के जरिए विक्की कौशल ने खुद को टॉप अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल कर लिया है और आज विक्की कौशल के पास फिल्मों की भरमार है। बड़े से बड़े डायरेक्टर विक्की के साथ काम करना चाहते हैं। विक्की कौशल को सफलता और पहचान फिल्म मसान से मिली। मसान फिल्म उनके करियर की हिट साबित हुई।

इन दोनों ही फिल्मों से विक्की कौशल अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘संजू’, ‘कमली’ और ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ में काम किया। फिल्म ‘उरी’ विक्की कौशल के लिए ब्लॉकबस्टर साबित हुई और उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बड़ी पहचान मिली। साल 2019 में किंग ऑफ रोमांस शाहरूख खान ने विक्की को लेकर एक बड़ी बात कहीं थी।

दरसल साल 2019 में फिल्म फेयर अवॉर्ड के दौरान शाहरूख खान अवार्ड फंगशन के दौरान एंकरिंग कर रहे थे। और कॉमेडी करके लोगों की चुटकी ले रहे थे। तभी शहरूख खान ने उरी फिल्म का फेमस डायलॉग ‘हाउज द जोश’ पर विक्की कौशल से कहा, ‘थोड़ा सा प्रॉब्लम है...इससे लड़कियां डर जाती हैं। मुझे थोड़ा रोमांस करना पड़ेगा।’ इस पर मौजूद सभी दर्शक खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं। किंग खान ने विक्की से कहा रोमांस को लेकर में तुम्हारी मदद करूगा।

मदद इसलिए नहीं करूंगा कि एक बहुत अच्छे एक्टर हो बल्कि इसलिए करूंगा जब मैं इंडस्ट्री में नया आया था तो आपके पापा श्याम कौशल ने मुझे बहुत प्यार किया और बहुत कुछ सिखाया।’ इसके बाद शारुख यहीं नहीं रुके मंच से ही विक्की के पिता श्याम कौशल को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्याम जी एक बुरी खबर है कि विक्की सुपर स्टार नहीं बन सकता…..जब तक इसको मैं रोमांस न सिखाऊं। बुरा मत मानियेगा श्याम जी।इसको आप लोगों ने सिखाया नहीं है। वहीं विक्की कौशल ने कहा था कि, “सर मेरी खुशनसीबी है, मैं वो बंदा हूं जो आपसे रोमांस सीखेगा।” हालांकि शाहरुख खान ने यह सारी बातें मजाक के तौर पर कही थी।

यह भी पढ़ें- महानायक अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया से रोजाना बोलते हैं झूठ?

बता दें, विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल बॉलीवुड में बतौर एक्शन डायरेक्टर काम करते थे। उन्होंने अपने करियर में अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान, शाहरुख़ खान हर बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया है।

विक्की के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही सैम मानेकशॉ की बायॉपिक नजर आएंगे। ये फिल्म मेघना गुलजार बना रही हैं। विक्की कौशल आखिरी बार फिल्म 'सरदार उधम' में नजर आए थे। सरदार उधम विक्की की शानदार फिल्मों में से एक है। वहीं शाहरूख के वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इस फिल्म को निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। ये फिल्म पर्दे पर बिल्कुल भी पसंद नहीं की गई थी। इसके बाद शाहरुख ने लंबे समय से ब्रेक लिया हुआ है। अब शाहरूख फिल्म पठान में नजर आएँगे।

यह भी पढ़ें- क्या आप रहना चाहते हैं सलमान खान के साथ? तो आपको चुकानी होगी यह कीमत