क्या आप रहना चाहते हैं सलमान खान के साथ? तो आपको चुकानी होगी यह कीमत
नई दिल्लीPublished: Dec 17, 2021 02:01:33 am
सलमान खान एक एक्टर के साथ साथ बिजनेसमेन भी हैं. मुंबई में सलमान की कई प्रॉपर्टीज हैं. जिसमें से सलमान की कई प्रॉपर्टीज रेंट पर रखी गई हैं।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान हाल ही अपनी फिल्म अंतिम में अपने जीजा के साथ शानदार अभिनय करते नजर आए थे। इसी के साथ सलमान खान अपने रियलटी शो बिग बॉस को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन हाल ही में इस बात का खुलासा किया गया हैं कि सलमान खान अपना घर खाली करना पड़ रहा है। सलमान खान मुंबई में एक अपार्टमेंट में रहते हैं। सलमान खान ने कथित तौर पर मुंबई में अपनी एक संपत्ति किराए पर दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता ने शिव अस्थान हाइट्स, बांद्रा वेस्ट, मुंबई में अपना अपार्टमेंट 95,000 रुपये प्रति माह पर किराए पर दिया है।