सोना मोहापात्रा की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ यूजर्स ने उनके सवाल का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल जैसे राज्यों में बेहतर शासन का उदाहरण पेश करना चाहिए। वहीं, कुछ यूजर्स ने कांग्रेस शासित राज्यों में कथित भ्रष्टाचार, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर राहुल गांधी पर सवाल उठाए।