बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा खान ने खुद को किया घर में बंद, अर्जुन कपूर को बनाया जा रहा निशाना

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सेलेब्स सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ के लिए ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ के लिए काफी पॉपुलर होते हैं। दरअसल हमेशा लाइमलाइट में रहने के कारण उनका पर्सनल ज्यादा दिनों तक छिप नहीं पाता। ऐसा ही कुछ इंडस्ट्री के कपल्स के साथ होता है।

नई दिल्लीJan 12, 2022 / 04:22 pm

Shivani Awasthi

MALAIKA ARORA KHAN AND ARJUN KAPOOR

इंडस्ट्री में शायद ही ऐसा कोई कपल हो जिसके रिलेशनशिप अखबार या टीवी पर सुनाई न दिए हो। अक्सर फैंस और मीडिया इनको पकड़ ही लेता है फिर चाहें साथ छुट्टिया मनाना हो, लिव इन में रहना हो या फिर ब्रेकअप। इंडस्ट्री में कुछ भी किसी से नहीं छिपता, फिर चाहें व टीवी इंडस्ट्री हो या बॉलीवुड। कुछ ऐसा ही हुआ है मलाइका अरोड़ा के साथ। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री के मोस्ट फेवरेट कपल्स में शुमार किए जाते हैं। ये दोनों पिछले काफी वक्त से एक दूसरे के साथ रिलेशन में है और कई खास मौको पर एक साथ दिखाई भी दिए हैं।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने जब एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था तब कुछ लोगों को इनका रिश्ता अटपटा लगा था लेकिन धीरे-धीरे सबने इनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया। मलाइका अरोड़ा को कुछ दिनों पहले ही अर्जुन कपूर के फैमिली फंक्शन्स में एंट्री मिली है, जिसके बाद माना जा रहा है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप से परहेज नहीं किया। कुछ समय पहले दोनों ने उन उम्र को लेकर ट्रोल करने वाले लोगों को भी मुंहतोड़ जवाब दिया था। दोनों का कहना था कि इन्हें किसी से फर्क नहीं पड़ता।
यह भी पढ़ेेंः एक बार फिर दिखेगी मंजुलिका, विद्या बालन को लेकर डायरेक्टर देंगे इतना बड़ा सरप्राइज

अब खबर आ रही है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों के रिश्ते में चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। सूत्र का कहना है कि पिछले छह दिनों से मलाइका घर से बाहर नहीं निकली हैं। वह पूरी तरह से आइसोलेशन में चली गई हैं। कहा जा रहा है कि मलाइका बहुत दुखी हैं और दुनिया से वह कुछ समय के लिए दूर रहना चाहती हैं।
वहीं, अर्जुन कपूर भी पिछले कुछ दिनों से मलाइका से मिलने नहीं गए हैं। कुछ तीन दिन पहले ही अर्जुन कपूर अपनी बहन रिया कपूर के घर गए थे, जहां डिनर रखा गया था। मलाइका के घर के पास ही रिया रहती हैं, उसके बावजूद भी अर्जुन अपनी लेडी लव से मिलने नहीं गए। इन सभी चीजों से पता चलता है कि दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / मलाइका अरोड़ा खान ने खुद को किया घर में बंद, अर्जुन कपूर को बनाया जा रहा निशाना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.