बॉलीवुड

इतनी महंगी घड़ी पहन कान्स पहुंची प्रियंका चोपड़ा, इस कीमत में खरीद सकते हैं कई कारें

प्रियंका की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में घड़ी को लेकर ….

मुंबईMay 17, 2019 / 08:10 pm

Shaitan Prajapat

priyanka chopra

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 को लेकर चर्चा में है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में पीसी को खूबसूरत लुक देखने को मिला। रेड कार्पेट पर भी वह अपना जादू चला कर सभी को मदहोश करती नजर आईं। अक्सर देखा जाता है कि प्रियंका महंगे ब्रैंडेड आउटफिट्स, बैग्स और शूज पहने नजर आती हैं। इन दिनों प्रियंका अपने कान्स लुक के अलावा अपनी एक तस्वीर को लेकर भी चर्चा में हैं।

 

प्रियंका की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में घड़ी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। वह व्हाइट स्कर्ट और इसी कलर का साटिन ब्लेजर पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने बेज कलर की हील्स पहनी हैं और व्हाइट बैग कैरी किया है। इसके अलावा प्रियंका रोज गोल्ड कलर की घड़ी पहने भी नजर आ रही हैं।

प्रियंका ने जो घड़ी पहनी है उसमे डयमंड लगे हुए है। इस घड़ी की तस्वीर प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की थी। प्रियंका की इस HAPPY SPORT 36 MM AUTOMATIC WATCH की कीमत 38,200 CHF है जो कि भारतीय मुद्रा के अनुसार 26 लाख 54 हजार रुपये के करीब है। उनकी इस घड़ी की कीमत में कई महंगी गाड़ियां खरीदी जा सकती हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / इतनी महंगी घड़ी पहन कान्स पहुंची प्रियंका चोपड़ा, इस कीमत में खरीद सकते हैं कई कारें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.