बॉलीवुड

आलिया और वरुण का कंगना की बहन रंगोली ने उड़ाया मजाक, कह डाली ये बात, सुनकर आपको भी नहीं होगा यकीन

जियो मामी फेस्टिवल 2019 के दौरान आलिया ने वरुण को कॉल कर कहा कि कुछ इंटेलीजेंट बोलो क्योंकि वह मामी फिल्म फेस्टिवल में …..

मुंबईOct 14, 2019 / 06:53 pm

Shaitan Prajapat

rangoli chandel varun dhawan alia bhatt

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोत की बहन रंगोली चंदेल अपनी बेबाकी के लिए काफी मशहूर हैं। रंगोली अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी राय देती रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने अभिनेत्री आलिया भट्ट को अपना निशाना बनाया है। हाल ही मुंबई में आयोजित 21वें जियो मामी फिल्म फेस्टिवल 2019 के पैनल में आलिया और वरुण धवन की उपस्थित रंगोली को रास नहीं आई। रंगोली ने ट्विटर पर आलिया और वरुण पर जमकर हमला बोला।
जियो मामी फेस्टिवल 2019 के दौरान आलिया ने वरुण को कॉल कर कहा कि कुछ इंटेलीजेंट बोलो क्योंकि वह मामी फिल्म फेस्टिवल में मौजूद है। जबकि वरुण को लगा कि ये कोई प्रेंक कॉल है। यह मजाक रंगोली को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। उन्होंने वरुण और आलिया पर निशाना साधते हुए कहा कि अब प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी के लिए किटी पार्टीज बन गए है।
https://twitter.com/Varun_dvn?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/JioMAMIMovieMelawithStar?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
इसके अलावा रंगोली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर भड़क गई हैं। रंगोली ने कई सारे ट्वीट्स कर मेंटल हेल्थ पर कमेंट करने के लिए दीपिका को आड़े हाथों लिया है। रंगोली ने ट्वीट कर लिखा- ‘कंगना रनौत ने दिमागी बीमारी पर काफी सराही गई फिल्म बनाई है उससे भी लोगों को दिक्कत है। वाह। अच्छा है तुम लोगों जैसे क्लासी नहीं हैं, कंगना को अभी भी ये लगता है कि हमें मेंटल शब्द को नॉर्मल करना चाहिए।’

Home / Entertainment / Bollywood / आलिया और वरुण का कंगना की बहन रंगोली ने उड़ाया मजाक, कह डाली ये बात, सुनकर आपको भी नहीं होगा यकीन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.