बॉलीवुड

शाहरुख के बेटे अबराम की बर्थडे पार्टी पर आर्यन और सुहाना ने किया ऐसा धमाका, तस्वीरें हुई वायरल

शाहरुख की शेयर की गई तस्वीर में आर्यन खान अबराम खान को गोदी में लिए हुए हैं वहीं सुहाना….

मुंबईJun 04, 2019 / 01:32 pm

Shaitan Prajapat

shahrukh khan

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने हाल ही में अपने बेटे अबराम का छठा जन्मदिन मनाया है। अपने बेटे के बर्थडे पर किंग खान ने एक शानदार पार्टी भी दी है। शाहरुख ने पार्टी की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनके तीनों बच्चे नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर तीनों आर्यन खान, सुहाना और अबराम खान नजर आ रहे हैं। इस तस्वीरें को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

 


शाहरुख की शेयर की गई तस्वीर में आर्यन खान अबराम खान को गोदी में लिए हुए हैं वहीं सुहाना उनके साथ खड़ी हुई हैं। शाहरुख खान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- अबराम के बर्थ डे की एक और प्यारी फोटो। इसके बाद शाहरुख ने एक और फोटो शेयर की। इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा- चीनी, मसाले और सब कुछ अच्छा मेरा तीनों का ट्रायो। ओ या गौरी का भी।

https://twitter.com/iamsrk/status/1135588173587738624?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/iamsrk/status/1135588173587738624?ref_src=twsrc%5Etfw

शाहरुख खान अपने बच्चों के काफी करीब हैं। वह उनके साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख द्वारा शेयर की गई तस्वीर को बहुत देखा जा रहा है और इस पर कई प्रकार के कमेंट भी किए गए है। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे। इस समय शाहरुख किसी फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं। इन दिनों वह ब्रेक पर हैं और जल्द ही धमाकेदार वापसी करेंगे।

Home / Entertainment / Bollywood / शाहरुख के बेटे अबराम की बर्थडे पार्टी पर आर्यन और सुहाना ने किया ऐसा धमाका, तस्वीरें हुई वायरल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.