बॉलीवुड

रणवीर सिंह को डांस करता देख खुद को रोक नहीं पाए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, दुबई में एक्टर संग थिरकत आए नजर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एक खास कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए दुबई गए हुए हैं। इस दौरान बॉलीवुड स्टार्स रणवीर सिंह भी नजर आए। दोनों ने साथ में दमदार डांस किया।

Mar 29, 2022 / 12:34 pm

Archana Keshri

रणवीर सिंह को डांस करता देख खुद को रोक नहीं पाए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, दुबई में एक्टर संग थिरकत आए नजर

रणवीर सिंह जहां भी जाते हैं, अपने मस्ती भरे अंदाज से वहां का माहौल बदलकर रख देते हैं। सोमवार को रणवीर सिंह ‘इंडिया एक्सपो’ के चलते दुबई में थे। इस कार्यक्रम में रणवीर सिंह ने अपने एनर्जेटिक अंदाज से चार चांद लगा दिए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने, जिनका इस कार्यक्रम में अलग ही अंदाज देखने को मिला।
दुबई दौरे के तीसरे दिन केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुरऔर बॉलीवुड फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने खूब मस्ती की। अनुराग ठाकुर के ऑफिसियल ट्वीटर हैंडल से रणवीर सिंह के साथ उनकी कुछ वीडियो भी पोस्ट की। रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी के गाने मलहारी पर अनुराग ठाकुर से कुछ स्टेप भी करवाए।


अनुराग ठाकुर ने एक्सपो में रणवीर सिंह के साथ ‘द ग्लोबल रीच ऑफ इंडियन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री’ पर बातचीत की। भारत की आजादी के 75 साल होने के मौके पर इस इवेंट का आयोजन किया गया था। रणवीर सिंह इंडियन पवेलियन में इस कार्यक्रम के मेन हॉस्ट थे।

यह भी पढ़ें

ऑस्कर में हुए विल स्मिथ के थप्पड़ कांड पर बोले सलमान खान, ‘मजाक लिमिट में करना चाहिए, लेकिन…’

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने डांस का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि बॉलीवुड सारी बाधाओं से परे है। इस वीडियो में वह ‘बाजीराव मस्तानी’ के ‘मल्हारी’ गाने पर रणवीर सिंह के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह बात करते-करते अचानक उठते हैं और डांस करने लगते हैं। इसके बाद वह अनुराग ठाकुर से भी डांस करने के लिए कहते हैं।
https://twitter.com/ianuragthakur?ref_src=twsrc%5Etfw
तो वहीं उन्होंने एक दूसरा वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत हमेशा से दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करता रहा है। मेरा लक्ष्य भारत को दुनिया का कंटेट उपमहाद्वीप बनाना है और सरकार के प्रयासों से हम इसमें सफल भी होंगे। वहीं, वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अबूधाबी में भारतीय स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को लेकर आयोजित एक सत्र में कहा कि भारत दुनियाभर में स्टार्ट-अप इकोसिस्टम का सबसे बड़ा केंद्र बनने का लक्ष्य रख रहा है। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने रणवीर सिंह के शानदार एक्टिंग की भी तारीफ की।
https://twitter.com/ianuragthakur?ref_src=twsrc%5Etfw
आपको बता दें, अनुराग ठाकुर इस समय सूचना एंव दूरसंचार मंत्रालय के साथ मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स और स्पोर्ट्स भी संभाल रहे हैं। वे मौजूदा समय में दुबई दौरे पर हैं। उन्होंने वहां पर इंटरनेशनल प्रोजेक्ट तेजस लॉन्च किया। इसके अलावा उन्होंने मीडिया और एंटरटेनमेंट फील्ड से जुड़ी बातें कीं। उन्होंने कबीर खान और प्रियदर्शन जैसी पर्सनालिटीज के साथ भी बातें कीं। उन्होंने UAE में रह रहे भारतीय मूल के नागरिकों को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें

‘मैंने लाइन क्रॉस कर दी, मैं गलत था’, अपनी गलती पर पछता रहे Will Smith ने जारी किया माफीनामा

Home / Entertainment / Bollywood / रणवीर सिंह को डांस करता देख खुद को रोक नहीं पाए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, दुबई में एक्टर संग थिरकत आए नजर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.