scriptजब मुंबई आते ही शाहरूख को खाना पड़ा था थप्पड़, जानिए किसने और क्यों मारा था | When Shahrukh Khan got slapped as soon as he came to Mumbai | Patrika News
बॉलीवुड

जब मुंबई आते ही शाहरूख को खाना पड़ा था थप्पड़, जानिए किसने और क्यों मारा था

आज किंग खान के करोड़ों चाहाने वाले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, जब शाहरुख खान पहली बार मुंबई आए थे उन्हें थप्पड़ खाना पड़ा था। चलिए जानते हैं उनसे जुड़े इस रोचक किस्से के बारे में।

नई दिल्लीSep 18, 2021 / 03:21 pm

Archana Pandey

shahrokh_khan.jpg

Shahrukh Khan

नई दिल्ली: सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) आज बॉलीवुड के किंग खान हैं। उन्होंने अपने कैरीयर मे ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’, ‘करण अर्जुन’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘कभी ख़ुशी कभी गम’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उनके काम की वजह से उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, जब शाहरुख खान पहली बार मुंबई आए थे, तो उन्हें थप्पड़ खाना पड़ा था। चलिए जानते है उनसे जुड़ा ये रोचक किस्सा।
आज शाहरुख बॉलीवुड के बादशाह हैं और लोगों के दिलों पर राज करते हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें कोई नहीं जानता था। बात तब की है, जब किंग खान पहली बार मुंबई आ रहे थे। तब उन्हें ये नहीं मालुम था कि वो दिल्ली से जिस ट्रेन पर बैठ कर मुंबई आए हैं, वो बोरीवली पहुंचते-पहुंचते लोकल ट्रेन के जैसे बन जाती है।
खबरों के अनुसार, जब कोई भी शाहरुख खान की सिट पर बैठने की कोशिश करता था, तो शाहरूख उसे मना कर देते थे और कहते थे कि ये हमारी सिट है। इस दौरान शाहरुख़ खान के साथ उनके दोस्त भी थे, इस लिए उनसे कोई बहस नहीं करता था।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक महिला अपने पति के साथ शाहरुख खान वाली बर्थ पर आई। हालांकि महिला को शाहरूख ने बैठने दिया और पति को नहीं। इस बात पर महिला को इतना गुस्सा आया कि उसने शाहरुख खान को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया और बोली कि ये सबकी ट्रेन हैं, बड़ा आया रिर्जवेशन वाला।
जिसके बाद शाहरुख खान(Shahrukh Khan) को कुछ समझ नहीं आया कि उनके साथ क्या हो गया। उसके बाद शाहरुख खान चुपचाप एक सिट के कोने में बैठकर सोचने लगे कि मुंबई मे आते ही उनका शानदार स्वागत हो गया।

Home / Entertainment / Bollywood / जब मुंबई आते ही शाहरूख को खाना पड़ा था थप्पड़, जानिए किसने और क्यों मारा था

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो