scriptबदायूं में पीएसी की महिला बटालियन के लिए 1262 पद मंजूर | 1262 posts sanctioned for PAC Women's Battalion in Budaun | Patrika News
बदायूं

बदायूं में पीएसी की महिला बटालियन के लिए 1262 पद मंजूर

भाजपा ने ऊदादेवी, झलकारीबाई और अवंतीबाई के नाम से पीएसी की महिला बटालियन खोलने की घोषणा की थी

बदायूंAug 06, 2019 / 11:07 am

jitendra verma

बदायूं। प्रदेश सरकार ने लखनऊ, गोरखपुर और बदायूं में पीएसी की एक एक महिला बटालियन खोलने का निर्णय लिया गया है। महिला बटालियन के लिए कुल 3786 पद सृजित किए गए है। प्रत्येक महिला बटालियन के लिए 1262 पद सृजित किए गए हैं। बदायूं में पीएसी की महिला बटालियन के लिए जमीन की भी तलाश कर ली गई है। विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में भाजपा ने ऊदादेवी, झलकारीबाई और अवंतीबाई के नाम से पीएसी की महिला बटालियन खोलने की घोषणा की थी।
ये भी पढ़ें

दिल्ली की महिला श्रद्धालु से लूटपाट करने वाला दबोचा, एक फरार

इतने होंगे पद
प्रत्येक महिला बटालियन के लिए 1262 पद मंजूर किए गए हैं। जिसमे सेनानायक का एक पद, उपसेनानायक के तीन पद, सहायक सेनानायक के 9 पद,शिविरपाल का एक, इंस्पेक्टर के 24, सब इंस्पेक्टर के 75, हेड कांस्टेबल के 108, कांस्टेबल के 842, एसआई (एम) क्लर्क के पांच, एएसआई (एम) के 10, चतुर्थ श्रेणी (ओपी) के 16 अन्य चतुर्थ श्रेणी के 57, आउटसोर्सिंग से चतुर्थ श्रेणी के 57, चिकित्सा अधिकारी का एक, फार्मेसिस्ट के 2, रेडियो निरीक्षिक का एक, रेडियो अनुरक्षण /केंद्र अधिकारी के 12, प्रधान परिचालक के 33, सहायक परिचालक के 2, कार्यशाला सहायक का एक और सन्देश वाहक के दो पद होंगे।
ये भी पढ़ें

आकर्षक झांकियां व बैंड बाजों के साथ निकाली गई कलश यात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

विधानसभा चुनाव से पहले हुई थी घोषणा

महिला सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में प्रदेश में तीन पीएसी की महिला बटालियन खोलने की घोषणा की थी। ऊदादेवी, झलकारीबाई और अवंतीबाई के नाम से पीएसी की यह महिला बटालियन शुरू होंगी।

Home / Budaun / बदायूं में पीएसी की महिला बटालियन के लिए 1262 पद मंजूर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो