scriptAaj ka rashifal 06  October : आज का रविवार वृश्चिक, कुम्भ और मीन वालों के लिए लाभकारी, जानिए आपका राशिफल | Aaj ka rashifal 06 October Sunday daily horoscope in hindi | Patrika News
बदायूं

Aaj ka rashifal 06  October : आज का रविवार वृश्चिक, कुम्भ और मीन वालों के लिए लाभकारी, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 06 October जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बदायूंOct 05, 2019 / 07:00 pm

jitendra verma

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। पूर्व में किए गए सत्कर्म आज फलित होंगे। आज आपको अच्छे कर्मों से लाभ मिल सकेगा। व्यापार भी बढ़ने की प्रबल संभावना है। बहुत अच्छे प्रणाम के लिए चीटियों के लिए रोजाना कुछ खाने को डाला करें।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। दोपहर तक का समय भागदौड़ वाला और तनाव कारी रहेगा। बुरे कर्मों से तनाव बढ़ेगा और ऊर्जा घटेगी।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। घरेलू तनाव हो सकता है। बुरी संगत कलह का कारण हो सकती है। यथासंभव कुसंग से बचने का प्रयास करें।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला है। दोपहर तक का समय तनावपूर्ण रहेगा। दोपहर बाद मन में शांति के भाव बढ़ेंगे परंतु शरीर और मन पूर्णता ठीक नहीं रहेगा। ईश्वर की आराधना मन में शांति देगी।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज शिक्षा और ज्ञान अर्जन की गति धीमी रहेगी, रुकावटें रहेंगी। धूर्त किस्म के मित्र आपको परेशानी में डाल सकते हैं। दोपहर बाद का समय ठीक नहीं है,शरीर रोग ग्रस्त हो सकता है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों को आज आर्थिक तंगी और घरेलू जरूरत हैं तनाव दे सकती हैं। दोपहर बाद कुछ धन की व्यवस्था बन सकती है तब शांति होगी। कन्याओं को भोजन कराना और उनके पांव छूकर आशीर्वाद लेना आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों को आज धन प्राप्ति के लिए परिश्रम की अधिकता रहेगी। धन की व्यवस्था करने में मन तनावग्रस्त रह सकता है, भागदौड़ की अधिकता हो जाएगी।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज लगभग पूरा दिन ठीक है। भाग्य की प्रबलता से धन लाभ होगा। आज धर्म-कर्म से लाभ रहने की संभावनाएं बनती हैं।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों को आज धर्म से धन लाभ हो सकता है फिर भी मन अशांत ही रहेगा। आज मिला-जुला फल मिलेगा। प्रयास करने पर शाम को कुछ धन मिल सकता है। धैर्य बनाए रखें शीघ्र ही स्थिति में सुधार आएगा।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज सूर्योदय से दोपहर तक खर्च की अधिकता रहेगी। धार्मिक यात्रा भी हो सकती है। परंतु जेब का खालीपन मन को पीड़ा देगा। शाम के समय स्थिति में कुछ सुधार की आशा है।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा कहा जा सकता है। लाभ की प्रबल संभावनाएं हैं। दोपहर बाद बाहरी क्षेत्रों से भी धन लाभ की आशा है। व्यापार क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आज नए आर्डर मिल सकते हैं।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों को आज व्यापार से धन लाभ रहेगा। धर्म कर्म में वृद्धि होगी। दोपहर बाद लोहा,लकड़ी, पत्थर और भवन निर्माण सामग्री बेचने वाले लाभ में रह सकते हैं।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

Home / Budaun / Aaj ka rashifal 06  October : आज का रविवार वृश्चिक, कुम्भ और मीन वालों के लिए लाभकारी, जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो