scriptAaj ka rashifal 07  October : आज का दिन धनु और मीन राशि वालों के लिए बेहद शुभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | Aaj ka rashifal 07 October Monday daily horoscope in hindi | Patrika News
बदायूं

Aaj ka rashifal 07  October : आज का दिन धनु और मीन राशि वालों के लिए बेहद शुभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj ka rashifal 07 October जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बदायूंOct 06, 2019 / 04:05 pm

jitendra verma

Aaj ka rashifal 07  October : आज का दिन धनु और मीन राशि वालों के लिए बेहद शुभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj ka rashifal 07  October : आज का दिन धनु और मीन राशि वालों के लिए बेहद शुभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों की आज व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा , अच्छे कार्यों से प्रसिद्धि बढ़ेगी , घर में कुछ अच्छा होगा, सुख में वृद्धि होगी।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों को आज भागदौड़ अधिक करनी होगी, व्यवसाय में परिश्रम की अधिकता रहेगी, पूर्व में किए गए पूजा पाठ से आज लाभ मिल सकता है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, आज तनाव अधिक रहेगा और हानि भी हो सकती है, खर्चे की अधिकता रहेगी, यदि वैवाहिक जीवन में कुछ मनमुटाव चल रहा है तो उसको यथासंभव शीघ्र दूर करने का प्रयास करें।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ है, कवि और लेखक वर्ग आज नई रचनाएं करने में समर्थ होंगे, फिर भी शरीर में कमर के नीचे कोई एक रोग परेशानी दे सकता है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों का आज दवा इत्यादि में धन खर्च हो सकता है, झगड़ों से दूर रहें, कोर्ट कचहरी संबंधी विवादों को टाल दें, रोग बढ़ेगा, प्रेम प्रसंग अथवा संतान पर धन खर्च होगा।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज शिक्षा परीक्षा में सामान्य शुभता रहेगी, व्यापारी वर्ग के लिए लाभ की संभावनाएं बनती हैं, तरल पदार्थ बेचने वाले आज लाभ में रहेंगे, घरेलू कार्यों में आज खर्चे की अधिकता रहेगी।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों का आज व्यापार बढ़ेगा, सरकारी कार्यों से संबंधित बातचीत में अफसरों की अनुकूलता आप महसूस करेंगे, पिता पक्ष से लाभ होगा , व्यापार में परिश्रम और हल्का सा तनाव रहेगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज भाग्य की प्रबलता और धर्म कर्म से मन में शांति रहेगी, छोटे भाई बहनों से सहयोग रहेगा, आज परिश्रम से धन प्राप्ति की संभावनाएं हैं।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों की आज स्थिति में सुधार होता दिख रहा है, बौद्धिक प्रयोग से धन संबंधी कार्य बन सकते हैं, शीघ्र ही कर्जे में कमी आएगी, धैर्य बनाए रखें भगवान विष्णु की पूजा निरंतर करते रहें।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के जीवनसाथी को आज कुछ लाभ हो सकता है, शनि की साढ़ेसाती के कारण धन की कमी से परेशान हो सकते है, यदि आप शनि मंत्रों का रोजाना उच्चारण करते हैं तब स्थिति नियंत्रण में आना संभव है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दौड़ भाग और खर्च की अधिकता रह सकती है, बाहरी क्षेत्रों से प्रयास करने पर अचानक लाभ की स्थितियां बनेंगी, लकड़ी लोहा सीमेंट कारोबारी लाभ में रहेंगे।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी है, व्यापारी वर्ग लाभ में रहेगा, सरकारी कामों में थोड़ी देरी हो सकती है, आज शिक्षा और संतान के लिए अच्छी सूचनाएं आपको मिल सकती हैं, यदि आप व्यापारी हैं तो नवीन व्यवसाय शुरू होने की शीघ्र संभावनाएं हैं।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो