scriptAaj ka rashifal 08 October : विजयदशमी पर तुला और वृश्चिक वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल | Aaj ka rashifal 08 October Tuesday daily horoscope in hindi | Patrika News
बदायूं

Aaj ka rashifal 08 October : विजयदशमी पर तुला और वृश्चिक वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 08 October जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बदायूंOct 07, 2019 / 01:10 pm

jitendra verma

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज मेष राशि वालों के सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी। माता जी का स्नेह प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को व्यापार में सुधार होगा। कर्जा से वाहन प्राप्ति संभव है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


वृष राशि के जातकों को आज छोटे भाई बहन से सहयोग मिल सकता है। भाग्य की हानि हो शक्ति है। भाग्य साथ नहीं देगा। भागदौड़ से तनाव भी मिलेगा। धर्म-कर्म बढ़ा दे क्योंकि आने वाला समय बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। कर्जा बढ़ सकता है।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। धन को लेकर परेशान हो सकते हैं। यात्रा में कष्ट मिल सकता है। यथासंभव अनैतिक संबंधों से दूर ही रहें अन्यथा कष्ट और क्लेश बढ़ेगा।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के मन में आज प्रसन्नता का भाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अच्छे मित्रों की सलाह से अच्छे विचारों की उत्पत्ति होगी। रचनाएं लिखने वाले वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। आपका मन संतान की ओर से चिंतित रह सकता है। शरीर में वायु दोष के कारण दर्द रह सकता है। खर्चे की अधिकता और जेब खाली रहेगी।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का समय घरेलू कार्यों में ही लगेगा। माता जी का स्नेह मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग भी आज लाभ में रहेगा।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम की अधिकता से थकान हो सकती है। दुकानदार मेले ठेले वाले आज लाभ में रहेंगे, व्यापार में वृद्धि रहेगी।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम लाभकारी रहेगा। अचानक लाभ भी संभव है। पूर्व संचित पुण्य आज आपको लाभ देंगे।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज बुद्धि बल से लाभ का सृजन संभव है। मन में अभी भी चिंता ही रहेगी, चिंता का कारण पूर्व कर्ज की देनदारी हो सकती हैं।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का समय सामान्य शुभ है परंतु बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, बहुत लंबे समय से चला आ रहा धन का अभाव आज सोचने को विवश करेगा, आप ईश्वर की आराधना निरंतर करते रहें, और धैर्य से बुरे समय के गुजर जाने का इंतजार करें।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए भागदौड़ और खर्च की अधिकता रहेगी फिर भी कहीं से अचानक लाभ की स्थिति बन सकती है, रोग पर खर्च होगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ है। संतान के संबंध में कुछ अच्छी सूचनाएं प्राप्त हो सकती हैं। मित्रों से सहयोग रहेगा। ज्ञान अर्जन के लिए समय ठीक है। व्यापारी वर्ग लाभ में रहेगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

Home / Budaun / Aaj ka rashifal 08 October : विजयदशमी पर तुला और वृश्चिक वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो