scriptAaj ka rashifal 10  November : राशि के हिसाब से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन | Aaj ka rashifal 10 November Sunday daily horoscope in hindi | Patrika News
बदायूं

Aaj ka rashifal 10  November : राशि के हिसाब से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj ka rashifal 10 November जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बदायूंNov 10, 2019 / 06:04 am

jitendra verma

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता खर्चे की अधिकता रहेगी, व्यर्थ का भ्रमण भी करना पड़ सकता है, जेब खाली रह सकती है, स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है,थकान से स्वयं को बचाएं।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


वृष राशि के जातकों के लिए आज लाभ की परिस्थितियां रहेंगी, यात्रा भी संभव है, वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों को आज व्यापारिक आर्डर मिल सकते हैं, शाम को लाभ की स्थिति बनेगी, जो व्यापारी इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रिकल व्यवसाय से जुड़े हैं उनके लिए काम की अधिकता रहेगी।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों का भाग्य की प्रबलता से रोगों पर नियंत्रण हो सकता है, शाम के समय मेडिकल व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति लाभ में रह सकते हैं।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का समय अच्छा नहीं कहा जा सकता, चंद्रमा मृत्यु भाव में है, शिक्षा में कमी रहेगी, संतान का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, बड़े सौदों में सावधानी रखें हानि हो सकती है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों का आज समय घरेलू व सार्वजनिक कार्यों में व्यतीत होगा, जीवनसाथी की सलाह से लाभ हो सकता है, स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है और धन हानि भी संभव है।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, व्यवसाय में परेशानी और परिश्रम की अधिकता रहेगी, जीवनसाथी की सलाह से स्थितियों में सुधार आ सकता है, जो जातक विवाह योग्य उनके विवाह की चर्चा होगी।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य है, मित्रों के सहयोग और स्वयं के ज्ञान से लाभ हो सकता है, व्यापार ठीक चलेगा, दवा पर धन खर्च हो सकता है।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों का आज समय सार्वजनिक क्षेत्र की गतिविधियों में गुजरेगा, व्यापार सामान्य शुभ रहेगा, भगवान विष्णु के निरंतर जाप से आप लाभ पा सकते हैं।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम की अधिकता रहेगी, भागदौड़ भी रहेगी, छोटी मोटी यात्रा संभव है, रूटीन कार्य मैं बाधा हो सकती है, तनाव भी हो सकता है, धर्म कर्म में वृद्धि होगी।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के धन प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे, शाम को खर्च और धन हानि का योग है, रोगों में पैसा लग सकता है, कोई ऐसा कार्य न करें कि कोर्ट कचहरी करना पड़े।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के मन में प्रसन्नता रहेगी, धर्म कर्म में वृद्धि होगी, संतान के हित में कार्य होंगे, धन प्राप्ति की योजना बनेगी और लाभ भी सम्भव है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

Home / Budaun / Aaj ka rashifal 10  November : राशि के हिसाब से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो