scriptAaj ka rashifal 12 December: भगवान विष्णु की कृपा से मेष और कर्क वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल | Aaj ka rashifal 12 December Thursday daily horoscope in hindi | Patrika News
बदायूं

Aaj ka rashifal 12 December: भगवान विष्णु की कृपा से मेष और कर्क वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 12 December जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बदायूंDec 12, 2019 / 07:27 am

jitendra verma

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति के शुभ योग हैं, पूर्व में किए गए सब कर्मों के कारण धन प्राप्ति के साधन बनेंगे और प्रसिद्धि भी बढ़ सकती है, बल और बुद्धि में प्रखरता आएगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


वृष राशि के जातकों को आज मानसिक प्रसन्नता मिलेगी, किसी कारणवश यात्रा भी संभव है, फिल्म निर्माण और कला वर्ग के जातकों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए समय शुभ है।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज खर्च का समय रहेगा, अधिक खर्च के कारण तनाव की उत्पत्ति हो सकती है, कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्ति की संभावनाएं बनती हैं, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज लाभ का दिन है, बौद्धिक क्षमता का श्रेष्ठ उपयोग करते हुए आज लाभ के योग बन सकते हैं, मन पर नियंत्रण रखें, मन विलासिता की ओर बढ़ेगा, नवीन कार्य योजना लाभकारी रह सकती है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज सरकारी कार्यों में लाभ की स्थिति रह सकती है, पिता पक्ष से सहयोग मिलेगा, घरेलू संसाधनों की कमी रहेगी, वाहन से परेशानी आ सकती है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज भाग्य की प्रबलता लाभ की स्थिति उत्पन्न कर सकती है, पूर्व में किए गए श्रेष्ठ धर्म कर्म और पूजा-पाठ आज लाभ प्रदान करेंगे, प्रयास करने पर धन प्राप्ति भी संभव है, वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें, आज भगवान विष्णु का ध्यान करना लाभकारी रहेगा।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, चंद्रमा मृत्यु वाले भाव में है, शरीर में रोग की अधिकता से कष्ट हो सकता है, अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है, स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों का आज घरेलू जीवन सामान्य शुभ रहेगा, विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, मन और बुद्धि पर नियंत्रण बनाए रखें, अनावश्यक क्रोध से बचें।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, रोग और शत्रु के प्रति सावधान रहना आवश्यक है,शुगर के रोगी खानपान पर नियंत्रण रखें, विद्युत और चिकित्सा वर्ग के जातक लाभ में रहेंगे।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज शिक्षा और ज्ञान प्राप्ति के लिए समय उत्तम है, व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों को आज पूर्व में किए गए अच्छे कार्यों से प्रसिद्धि मिल सकती है, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज जनसंपर्क लाभकारी हो सकता है, सुख साधनों में वृद्धि होगी।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों को आज परिश्रम अधिक करना होगा, सफलताएं आपके परिश्रम/ पराक्रम पर टिकी रहेंगी, छोटे भाई-बहनों और नौकरों के सहयोग से आप लाभ की दिशा में आगे बढ़ेंगे, रोग के प्रति सावधान रहें कोई कार्य ऐसा ना करें जिससे चोट चपेट लगे, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही हानिकारक रहेगी।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

Home / Budaun / Aaj ka rashifal 12 December: भगवान विष्णु की कृपा से मेष और कर्क वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो