scriptAaj ka rashifal 15 December: रवि पुष्य योग में आज इन दो राशि  वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल | Aaj ka rashifal 15 December Sunday daily horoscope in hindi | Patrika News
बदायूं

Aaj ka rashifal 15 December: रवि पुष्य योग में आज इन दो राशि  वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 15 December जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बदायूंDec 15, 2019 / 08:08 am

jitendra verma

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से शुभ है, सुख सुविधाओं में वृद्धि रहेगी, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े जातक अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि कर सकेंगे, समय उत्तम है, माता जी का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिश्रम युक्त और अस्त व्यस्त सा रह सकता है, छोटे भाई बहन का सहयोग मिलेगा, भाग्य हानि और व्यापारिक हानि रहेगी।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के आज धन प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं, वाणी का प्रभाव बना रहेगा, व्यापार सामान्य रहेगा।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के मन की प्रसन्नता में वृद्धि रहेगी, पूर्व दिन की तुलना में आज शरीर स्वस्थ रहेगा, गीत और कहानी के रचनाकारों को रचनात्मक कार्य हेतु समय शुभ है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें, सर्दी के विकार और कफवृद्धि के रोग संभव हैं, अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा, नवीन सौदों को करने में ध्यान रखें हानि संभव है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज व्यापारिक दृष्टिकोण से समय लाभकारी रह सकता है, दूध, घी एवं सफेद वस्तु के व्यापारी लाभ में रहेंगे।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों को आज व्यापार में सुधार होता प्रतीत होगा, प्रयास करने पर नये ऑर्डर मिल सकते हैं, पिता पक्ष से लाभ रहेगा और परिश्रम की अधिकता रहेगी।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का समय भाग्योदय कारक सिद्ध हो सकता है, पूर्व समय में किए गए श्रेष्ठ कर्म वा धार्मिक क्रियाकलापों का आज लाभ मिलेगा, मन धर्म की ओर बढ़ेगा।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, तनाव के साथ- साथ सर्दी के रोग हो सकते हैं, सावधानी रखें खर्च की अधिकता रहेगी और आमदनी में कमी रहेगी।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से शुभ है, विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा, धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है, आज आमदनी कम रहेगी, दूरदराज के क्षेत्रों से कुछ लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम नहीं है, बदलते मौसम में सर्दी के रोग हो सकते हैं विशेषकर बच्चों को बचाएं, कोयला और जलावन लकड़ी के व्यापारी लाभ में रहेंगे।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों का आज संतान के हित चिंतन में समय लगेगा, विद्यार्थी वर्ग के लिए आज शिक्षा परीक्षा और ज्ञान अर्जन के लिए समय शुभ है, प्रणय संबंधों में सुधार रहेगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

Home / Budaun / Aaj ka rashifal 15 December: रवि पुष्य योग में आज इन दो राशि  वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो