scriptAaj ka rashifal 16 October : आज सिद्धि योग में मिथुन,मकर और कुम्भ वालों को होगा फायदा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन | Aaj ka rashifal 16 October Wednesday daily horoscope in hindi | Patrika News
बदायूं

Aaj ka rashifal 16 October : आज सिद्धि योग में मिथुन,मकर और कुम्भ वालों को होगा फायदा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj ka rashifal 16 October जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बदायूंOct 15, 2019 / 04:39 pm

jitendra verma

Aaj ka rashifal 16 October : आज सिद्धि योग में मिथुन,मकर और कुम्भ वालों को होगा फायदा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj ka rashifal 16 October : आज सिद्धि योग में मिथुन,मकर और कुम्भ वालों को होगा फायदा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा, घर की चिंता रहेगी और माता जी का सहयोग मिलेगा, अच्छे कार्यों के कारण आपकी प्रशंसा में वृद्धि होगी, शरीर में हल्का बुखार इत्यादि हो सकता है, मन में प्रसन्नता बढ़ेगी।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों के लिए आज खर्चे का दिन है, मित्र भी आज आपका खर्चा करा सकते हैं, शिक्षा और संतान के लिए भी खर्च की मात्रा बढ़ेगी, भागदौड़ की अधिकता रहेगी, शुगर के रोगी सचेत रहें।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज लाभ का दिन हो सकता है, सार्वजनिक क्षेत्रों से लाभ की स्थिति बनेगी, माता की सलाह से लाभ होगा, व्यापार के क्षेत्र में नये विस्तार की योजना संभव है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के आज सुख साधनों में वृद्धि होगी, आज घरेलू कार्यों में समय देना होगा, व्यापार में परिश्रम की अधिकता रहेगी, कर्ज बढ़ सकता है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों को आज भाग्य की प्रबलता से धन की प्राप्ति संभव है। आज सिद्धि योग में धन प्राप्ति हेतु की गई साधनाएं आपके लिए शीघ्र फलदाई हो सकती हैं। आज चंद्रमा भाग्य भाव में है, पूर्व में किए गए सत्कर्म का आज लाभ मिल सकता है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों को आज शरीर में रोग द्वारा कष्ट हो सकता है, हल्का बुखार आ सकता है, इसके साथ ही पानी के प्रभाव से धन की प्राप्ति हो सकती है।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा, आज क्रोध से बचें, जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब है सकता है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज कर्जे द्वारा लाभ संभव है, वृद्ध व्यक्ति की सलाह से शत्रुओं पर विजय प्राप्ति हो सकती है, रोग पर धन खर्च हो सकता है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों के लिए आज व्यापार में सामान्य वृद्धि होगी और लाभ भी बढ़ेगा, सरकारी कार्य आसानी से बनेंगे, अब कर्जा घटने लगेगा, लाभ भी बढ़ेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए पूर्व में की गई पूजा पाठ अब फलीभूत हो सकती है, प्रयास करने पर धन की सिद्धि हो सकती है, आज सिद्धि योग में कई बाहरी व्यक्तियों के संपर्कों से आपको लाभ होगा, आज संध्या काल स्नान ध्यान करते हुए सिद्धि योग का लाभ लेना चाहिए।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम की अधिकता रहेगी। व्यापारिक यात्रा में कष्ट हो सकता है परंतु भाग्य साथ देगा, आज सिद्धि योग में आपके द्वारा की गई सात्विक पूजा पाठ से अच्छी ऊर्जा का आप संग्रह कर पाएंगे।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों को आज संतान और मित्रों से लाभ हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें, जीवन साथी को भी लाभ होगा, सर्दी गर्मी से रोग हो सकता है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

Home / Budaun / Aaj ka rashifal 16 October : आज सिद्धि योग में मिथुन,मकर और कुम्भ वालों को होगा फायदा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो