scriptAaj ka rashifal 17  December: हनुमान जी की कृपा से आज कर्क और तुला वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल | Aaj ka rashifal 17 December Tuesday daily horoscope in hindi | Patrika News
बदायूं

Aaj ka rashifal 17  December: हनुमान जी की कृपा से आज कर्क और तुला वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 17 December जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बदायूंDec 17, 2019 / 07:55 am

jitendra verma

Aaj ka rashifal 17  December: हनुमान जी की कृपा से आज कर्क और तुला वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 17  December: हनुमान जी की कृपा से आज कर्क और तुला वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों का आज शिक्षा और ज्ञान अर्जन हेतु समय शुभ है, मित्रों का सहयोग मिलेगा,भाग्य साथ देगा, धर्म कर्म से लाभ होगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


वृष राशि के जातकों को आज तनाव मिल सकता है, वाहन से कष्ट हो सकता है, मान सम्मान के प्रति सचेत रहें, आज वाहन चलाते समय सावधानी अपेक्षित है खर्च की अधिकता रहेगी।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम की अधिकता और पराक्रम से विजय प्राप्त होने के योग हैं, मन पर नियंत्रण रखना आवश्यक है, किस मोह में ना फंसे, लालच से दूर रहना अच्छा रहेगा।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति के साधन बन सकते हैं, कहीं डूबा और फंसा हुआ धन प्रयास करने पर वापस मिल सकता है, छिपे हुए रोग/ शत्रु सक्रिय रहेंगे।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों का आज पूर्व की तुलना में स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, प्राचीन गूढ़ विद्या में रुचि जागृत होगी।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज खर्च की अधिकता रहेगी , होने वाले लाभ से वंचित रह सकते हैं, धन हानि के योग हैं, मान प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों को आज परिश्रम से धन लाभ अर्जित हो सकता है, आलस्य से हानि होगी, धर्म-कर्म और पुरातन विद्याओं के प्रति रुचि जागृत होगी, भाग्य साथ नहीं देगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के व्यापारिक दृष्टिकोण से आज समय उत्तम रहेगा, भाग्य साथ देगा, वृद्ध और योग्य व्यक्ति की सलाह लाभकारी रहेगी।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज धैर्य बनाए रखना आवश्यक है, मन धर्म से विचलित हो सकता है, पूर्व में किए सत्कर्म आज लाभ देंगे।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज धन का अभाव मन को प्रभावित कर सकता है, आवश्यकता से कम धन की प्राप्ति रहेगी, खर्च की अधिकता से जेब खाली रह सकती है, बढ़ती हुई देनदारी से मन को चिंता रहेगी।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों को आज जीवन साथी के सहयोग व भाग्य से लाभ अर्जित हो सकता है, आज अचानक लाभ की संभावनाएं बनती हैं, अनैतिक लाभ से दूर ही रहें।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज शिक्षा में कमी रहेगी, संतान के स्वास्थ्य के प्रति चिंता हो सकती है, व्यापार में सामान्य लाभ रहेगा, पुराना कबाड़ का काम करने वाले व्यापारी लाभ में रहेंगे।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

Home / Budaun / Aaj ka rashifal 17  December: हनुमान जी की कृपा से आज कर्क और तुला वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो