scriptAaj ka rashifal  23 February : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन तीन राशि वालो को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल | Aaj ka rashifal 23 February Sunday daily horoscope in hindi | Patrika News
बदायूं

Aaj ka rashifal  23 February : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन तीन राशि वालो को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 23 February जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बदायूंFeb 22, 2020 / 08:28 pm

jitendra verma

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति के योग बनेंगे, भाग्य साथ देगा, शराब से दूर रहें, परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों के लिए आज भागदौड़ बनी रहेगी, व्यापार के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है, सरकारी कार्यों में देरी होगी, अचानक लाभ के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज भाग्योदय का दिन है, पूर्व में किए गए सत्कर्म आज फलीभूत हो सकते हैं, कुसंग से बचें अन्यथा तनाव मिलेगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का समय अतिरिक्त खर्चे वाला और रोग कारक हो सकता है, कोई पुराना रोग पीड़ा देगा, व्यर्थ के खर्चों से परेशान रहेंगे, व्यर्थ के झगड़ों से बचें अन्यथा कोर्ट कचहरी की संभावना है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है, शिक्षा-परीक्षा के लिए दिन उत्तम है, व्यापार आदि में अचानक लाभ के योग बनेंगे।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों का आज दवा आदि पर धन खर्च हो सकता है, रोग और शत्रु के प्रति सावधानी बरतें, व्यापार में कमीशन से लाभ होगा।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों को आज संतान के हित में परिश्रम अधिक करना होगा, मित्रों का सहयोग मिलेगा, शिक्षा और व्यापार सामान्य शुभ रहेगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों का आज सामाजिक कार्यों में समय व्यतीत होगा, धन प्राप्ति के भी मार्ग बनेंगे, दोपहर बाद व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम की अधिकता रहेगी, मानसिक बेचैनी हो सकती है, विवाहित जातकों को आज आपसी झगड़े से बचना चाहिए।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, धन प्राप्ति के योग हैं, बाहरी क्षेत्रों से लाभ संभव है, छिपे हुए रोग और छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, मन परेशान भी हो सकता है।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों को आज लाभ संभव है परंतु शिक्षा और संतान के कारण कोई मानसिक पीड़ा मिल सकती है, शिक्षा में व्यवधान रहेगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता, व्यर्थ की परेशानी और मानसिक कष्ट संभव है, खर्चे की अधिकता रहेगी, यथासंभव घर में कलेश से बचें। माता जी को कष्ट हो सकता है।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

Home / Budaun / Aaj ka rashifal  23 February : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन तीन राशि वालो को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो