scriptबदायूं डबल मर्डर केस का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार, अब खुलेगा मासूमों की हत्या का राज | Badaun double murder case second accused Javed arrested | Patrika News
बदायूं

बदायूं डबल मर्डर केस का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार, अब खुलेगा मासूमों की हत्या का राज

Badaun Double Murder Case: यूपी के बदायूं हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने वीडियो के जरिए बताया कि वह वारदात के बाद दिल्ली भाग गया था।

बदायूंMar 21, 2024 / 01:05 pm

Sanjana Singh

Badaun Double Murder Case

Badaun Double Murder Case

Badaun Double Murder Case: यूपी के बदायूं में हुई दो बच्चों की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, जावेद घटना के बाद अपना मोबाइल बंद कर भाग निकला था। बरेली के सेटेलाईट बस स्टैंड पर उसने आज सरेंडर कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बदायूं डबल मर्डर केस का दूसरा आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार किया गया है। वह आरोपी साजिद का भाई है। उसके ऊपर जो 25,000 रुपए का इनाम रखा गया था, उसके दबाव में आकर उसने बरेली की बारादरी थाने की सेटेलाइट पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण किया। उससे हत्याकांड के कारणों का पता लगाया जाएगा।
पुलिस की कई टीमें उसके पीछे लगी हुई थीं। फिलहाल, बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूं पुलिस के हवाले कर दिया है। बदायूं पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है। जावेद को वायरल वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है, “मैं सीधा दिल्ली भाग गया और मैं बरेली आया हूं, सरेंडर करने। बड़े भाई ने किया था, मैंने कुछ भी नहीं किया है। मेरा कोई हाथ नहीं है। भाई पुलिस के हवाले कर दो।”
https://twitter.com/Uppolice?ref_src=twsrc%5Etfw

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में 19 मार्च को एक ठेकेदार के दो बेटों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। ठेकेदार के मकान के सामने हेयर सैलून चलाने वाले साजिद ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के तीन घंटे के बाद पुलिस ने मौके से करीब दो किमी दूर घेराबंदी कर आरोपी साजिद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था।

Home / Budaun / बदायूं डबल मर्डर केस का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार, अब खुलेगा मासूमों की हत्या का राज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो