बदायूं

सिंचाईमंत्री धर्मपाल ने राजभर को पढ़ाया ‘जिम्मेदारी’ का पाठ, देखें वीडियो

सिंचाईमंत्री ने महागठबंधन और शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चे पर भी बयान दिया साथ ही ओमप्रकाश राजभर को नसीहत दी है।

बदायूंSep 02, 2018 / 07:09 pm

अमित शर्मा

सिंचाईमंत्री धर्मपाल ने राजभर को पढ़ाया ‘जिम्मेदारी’ का पठा, देखें वीडियो

बदायूं। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले पॉलिटिकल बयानबाजी तेज होती जा रही है। एक तरफ जहां सपा-बसपा का संभावित महागठबंधन इन दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में जोश भरे हुए है वहीं भाजपा इसे सिर्फ खयाली पुलाव बता रही है। उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्‌मपाल सिंह का कुछ ऐसा ही मानना है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे धर्मपाल सिंह ने एस सवाल के जवाब में कहा है कि महागठबंधन अपने आस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ेगा, इससे ज्यादा कुछ भी नहीं है। इसके साथ ही धर्‌मपाल सिंह ने अपनी ही सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर को भी नसीहत दी।
यह भी पढ़ें

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे सिंचाई मंत्री बोले- नदी हमारी मां है, नुकसान को हम सम्मान के साथ बर्दाश्त करेंगे

महागठबंधन हाशिये पर चला जायेगा

बदायूं के पीडब्लूडी गेस्टहाउस में प्रेसवार्ता करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुये कहा कि 2019 के आम चुनाव में सपा-बसपा का संभावित महागठबंधन हाशिये पर चला जायेगा, जिसमें बसपा तो पहले ही समाप्त हो चुकी है सपा को भी जनता नकार देगी।
शिवपाल के सेक्युलर मोर्चे पर

शिवपाल यादव पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि अखिलेश के बारे में मुलायम सिंह ही कह चुके हैं कि उनका सम्मान पार्टी में नहीं हुआ अब शिवपाल जो दल बना रहे हैं यह उनके कुनबे का खात्मा करेगा।
ओम प्रकाश राजभर जिम्मेदारी समझें

सरकार की लाइन से हट कर वयानबाज़ी करने के लिए धर्मपाल ने ओमप्रकाश राजभर पर कहा कि कैबिनेट मंत्री होने के बाद सबकी सामूहिक जिम्मेदारी होती है जो राजभर नहीं समझ रहे हैं, पार्टी ने इसका संज्ञान लिया है। आपको बता दें कि दो दिन पहले ही ओम प्रकाश राजभर ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि ड्राइवर नया है और इंजन पुराना। राजभर ने अधिकारियों और कर्मचारियों पर काम नहीं करने का आरोप भी लगाया
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.