scriptपटाखा फैक्टरी में विस्फोट और आठ मौतों के बाद छापामारी, तीन गोदाम सील | Police Raid on fire Cracker factory after explosion and eight dead | Patrika News
बदायूं

पटाखा फैक्टरी में विस्फोट और आठ मौतों के बाद छापामारी, तीन गोदाम सील

बदायूँ सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में पटाखा फैक्टरी में शुक्रवार की शाम को हुए धमाके में आठ लोगों की जान चली गई थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े तेवर के बाद प्रशासन की कुम्भकर्णी नींद टूटी।

बदायूंOct 27, 2018 / 04:56 pm

अमित शर्मा

budaun Police

पटाखा फैक्टरी में विस्फोट और आठ मौतों के बाद छापामारी, तीन गोदाम सील

बदायूं। पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फ़ोट में आठ लोगों की मौत के बाद प्रशासन नींद से जाग गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर पूरे जिले में छापेमारी की गई। सभी उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने पटाखों की दुकानों पर छापामारी की। सीओ सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट ने पटाखों के तीन गोदामों पर छापेमारी की। इनमें निर्धारित मात्रा से कई गुना पटाखों का भंडारण मिला। तीनों गोदाम सीज कर दिए गए हैं। जिले में पटाखों की 33 दुकानों का लाइसेंस है।
यह भी पढ़ें

करवाचौथ से पहले इस शहर में बड़ी घटना, आठ महिलाओं का उजड़ गया सुहाग, मातमी माहौल ने दहलाया दिल

पटाखा कारोबारियों में हड़कम्प
बदायूँ सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में पटाखा फैक्टरी में शुक्रवार की शाम को हुए धमाके में आठ लोगों की जान चली गई थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े तेवर के बाद प्रशासन की कुम्भकर्णी नींद टूटी। घटना में प्रशासन की लापरवाही को माना जा रहा है। धमाके की गूंज शासन स्तर तक पहुंची। घटना के बाद से प्रशासन अलर्ट है। दीवाली नजदीक होने की वजह से लाइसेंस धारकों ने क्षमता से अधिक माल भरा हुआ है। छापामार कार्यवाही से पटाखा कारोबारियों में हड़कम्प मचा हुआ है।

Home / Budaun / पटाखा फैक्टरी में विस्फोट और आठ मौतों के बाद छापामारी, तीन गोदाम सील

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो