15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले में बना है रावण का मंदिर, पूजन से शादी की अड़चनें होती हैं दूर, दशहरे पर होती है धूमधाम से पूजा

रावण के इस मंदिर में ऐसे लोगों की भीड़ लगी रहती है जिनकी शादी किसी कारण से न हो पा रही हो। वे यहां मन्नत मांगते हैं और मुराद पूरी होने पर चढ़ावा चढ़ाते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
ravan

ravan

बदायूं। दशहरे के दिन आमतौर पर जगह जगह रावण दहन करके बुराई पर अच्छाई का संदेश दिया जाता है। लेकिन बदायूं के मोहल्ला साहूकारा में रावण का मंदिर बना हुआ है। यहां रावण की पूजा की जाती है। माना जाता है कि यहां जो मन्नत मांगता है, उसकी शादी हो जाती है। ऐसे लोग जिनकी शादी में अड़चन आ रही होती है, वे यहां आकर रावण की पूजा कर मन्नत मांगते हैं। जब मन्नत पूरी हो जाती है तब वे क्षमतानुसार चढ़ावा चढ़ाते है। दशहरे वाले दिन इस मंदिर में रावण के भक्तों की बहुत भीड़ लगती है। दशहरे वाले दिन यहां पर बहुत ही धूमधाम से रावण की पूजा की जाती है। इस मंदिर का निर्माण पंडित बलदेव प्रसाद शर्मा ने कराया था और अब उनके बाद उनके वंशज इस मंदिर की देख रेख व पूजन करते हैं।

Must Read - दशहरा के अगले दिन है पापांकुशा एकादशी, व्रत रखने से पीढ़ियों का भी होता है उद्धार, जानें व्रत विधि

बड़ी खबरें

View All

बदायूं

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग