scriptपति ने धर्मेंद्र यादव के खिलाफ खोला था मोर्चा, सपा ने पत्नी को दिया टिकट | samajwadi party candidate list for nagar nikay chunav 2017 | Patrika News
बदायूं

पति ने धर्मेंद्र यादव के खिलाफ खोला था मोर्चा, सपा ने पत्नी को दिया टिकट

नगर निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है।

बदायूंNov 01, 2017 / 04:51 pm

मुकेश कुमार

बदायूं। जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। सपा ने फात्मा रजा को बदायूं नगर पालिका परिषद सीट से प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि फात्मा रजा पूर्व राज्य मंत्री आबिद रजा की पत्नी हैं। विधानसभा चुनाव से पहले आबिद रजा ने सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। जिसके चलते उन्हें पार्टी से निष्कासित भी किया गया था।

पार्टी हाईकमान ने जारी की लिस्ट
सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने बताया कि सपा सांसद व नगर निकाय चुनाव बदायूं के पर्यवेक्षक धर्मेंद्र यादव और जिला चयन कमेटी के सहमति से बदायूं जिले के नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदारों की सूची पार्टी हाईकमान को भेजी गई। जिसके बाद पार्टी हाईकमान ने चयनित प्रत्याशियों की सूची जारी की है।

सपा ने इनको बनाया प्रत्याशी
नगर पालिका परिषद बदायूं – फात्मा रज़ा
नगर पालिका परिषद बिसौली – अबरार अहमद
नगर पालिका परिषद ककराला – परवीन बेगम
नगर पालिका परिषद उझानी – पूनम अग्रवाल
नगर पालिका परिषद सहसवान – राशिद हुसैन
नगर पालिका परिषद दातागंज – मोहम्मद इशहाक
नगर पालिका परिषद बिल्सी – हाजी अजमल खां
नगर पंचायत सखानू – समीना बेगम
नगर पंचायत उसावां – कुंवर दिनेश सिंह
नगर पंचायत उसहैत – मति साबिया
नगर पंचायत कुंवरगाव – हरीश शंखधार
नगर पंचायत कछला – अनिल कुमार यादव
नगर पंचायत सैदपुर – मति नसरीन इशरत
नगर पंचायत मुड़िया – दिनेश चंद्र
नगर पंचायत रुदायन – अरविंद कुमार शर्मा
नगर पंचायत इस्लामनगर – मति आहिद बेगम
नगर पंचायत अलापुर – मति नसीम अख्तर
एकजुट होकर प्रत्याशियों को लड़ाएं चुनाव
सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया है कि सभी लोग एकजुट होकर पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएं। जिससे सभी सीटों पर सपा प्रत्याशियों को विजय मिले। बता दें कि निकाय चुनाव के पहले चरण में 22 नवंबर को बदायूं की सभी सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है।

Home / Budaun / पति ने धर्मेंद्र यादव के खिलाफ खोला था मोर्चा, सपा ने पत्नी को दिया टिकट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो