scriptशिवपाल यादव ने बताया किसने षड्यंत्र कर उन्हें समाजवादी पार्टी से दूर कराया- देखें वीडियो | Shivpal Yadav told who conspired to get him away from Samajwadi Party | Patrika News
बदायूं

शिवपाल यादव ने बताया किसने षड्यंत्र कर उन्हें समाजवादी पार्टी से दूर कराया- देखें वीडियो

शिवपाल सिंह यादव अपनी पार्टी के नेता अंजुम रजा की मृत्यु पर शोक प्रकट करने बदायूं उनके घर आए थे।

बदायूंOct 03, 2019 / 10:30 am

jitendra verma

शिवपाल यादव ने बताया किसने षड्यंत्र कर उन्हें समाजवादी पार्टी से दूर कराया- देखें वीडियो

शिवपाल यादव ने बताया किसने षड्यंत्र कर उन्हें समाजवादी पार्टी से दूर कराया- देखें वीडियो

बदायूं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragatisheel samajwadi party) के नेता शिवपाल यादव (shivpal yadav) ने कहा कि बहुत मेहनत और संघर्ष के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) बनी थी और हमने कभी नहीं सोचा था कि हमे पार्टी से अलग होना पड़ेगा लेकिन कुछ लोगों के षड्यंत्र के कारण उन्हें समाजवादी पार्टी से दूर होना पड़ा और नई पार्टी बनानी पड़ी। रामगोपाल यादव (Ramgopal Yadav) के सवाल पर उन्होंने कहा कि सब लोग जानते हैं कि क्या है क्या नहीं है। मैं भी बहुत बार इस बात को कह चुका हूँ। कुछ लोग हैं जो षड्यंत्र रचते हैं। हमने कभी नहीं चाह कि हम लोग अलग अलग हो। हमने समाजवादी पार्टी से भी अलग होना कभी नहीं चाह था लेकिन अलग होना पड़ा। जो षड्यंत्रकारी लोग थे उनका षड्यंत्र चल गया। जिसकी वजह से ये सब कुछ हुआ।शिवपाल सिंह यादव अपनी पार्टी के नेता अंजुम रजा की मृत्यु पर शोक प्रकट करने उनके घर आए थे।
शिवपाल यादव ने 2022 के चुनाव पर कहा कि वो उस पार्टी से गठबंधन करेंगे जो उन्हें सम्मान देगी। वहीँ आजम खान पर हो रही कार्रवाई को उन्होंने बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई बताया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और कहा कि प्रदेश में रेप, हत्याएं हो रही हैं और भ्र्ष्टाचार चरम पर है।

Home / Budaun / शिवपाल यादव ने बताया किसने षड्यंत्र कर उन्हें समाजवादी पार्टी से दूर कराया- देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो