scriptस्थानीय निकाय चुनाव पर योगी के मंत्री ने कही बड़ी बात, देखें वीडियो | UP irrigation minister Dharmpal singh on Nagar Nokay chunav 2017 hindi | Patrika News
बदायूं

स्थानीय निकाय चुनाव पर योगी के मंत्री ने कही बड़ी बात, देखें वीडियो

उन्होंने कानून एवं व्यवस्था के मामले में योगी सरकार को 100 में 100 नम्बर दिए।

बदायूंNov 11, 2017 / 09:09 am

Bhanu Pratap

UP nikay chunav

UP nikay chunav

बदायूं। उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने स्थानीय निकाय चुनाव पर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा- निकाय चुनाव तो निश्चित रूप से सरकार का परीक्षण होता है, इसमें कोई दो राय नहीं है। चूंकि ये आम चुनाव नहीं है, स्थानीय निकाय के चुनाव हैं, इसलिए जनादेश नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने कानून एवं व्यवस्था के मामले में योगी सरकार को 100 में 100 नम्बर दिए। साथ ही कहा कि जीएसटी (वस्तु एवं सेवाकर) का वही विरोध कर रहे हैं जो सरकार को टैक्स नहीं देना चाहते हैं।
हर अपराध दर्ज हो रहा

उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह गत दिवस बदायूं पहुंचे। नगर पालिका सीट से भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के मसले पर योगी सरकार को सौ में सौ नंबर दिए जाना लाजिमी है। हर अपराध अब पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हो रहा है और उसका निस्तारण किया जा रहा है। सिंचाई मंत्री दोपहर तकरीबन दो बजे सिविल लाइंस इलाके में इंदिरा चौक के पास स्थित चुनाव कार्यालय पहुंचे और उसका उद्घाटन किया। यहां पत्रकारों से रूबरू होते कहा कि निकाय चुनाव में प्रदेशभर में भाजपा के प्रत्याशी ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएंगे।
नोटबंदी से भ्रष्टाचार और मंहगाई पर रोक

श्री धर्मपाल सिंह ने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों को आवास दिए। देशभर में अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया है। नोटबंदी के सवाल पर कहा कि पिछले एक साल में नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार और महंगाई पर रोक लगी है। जीएसटी के बारे में केवल वही लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं, जो तकनीकि रूप से कमजोर हैं। प्रदेश का विकास अभी तक इसलिए भी कहीं-कहीं रुका हुआ था क्योंकि निकायों में पिछली सपा सरकार के चेयरमैन बैठकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे थे। इस चुनाव के बाद प्रदेश में एक बार फिर विकास की बाढ़ आएगी।
ये रहे मौजूद

इस मौके पर ब्रजप्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा, उपाध्यक्ष जेके सक्सेना, सदर विधायक महेश गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

Home / Budaun / स्थानीय निकाय चुनाव पर योगी के मंत्री ने कही बड़ी बात, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो